Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डी.आई.टी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को डी.आई.टी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर 1527 बच्चों को उपाधियां प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि  डी.आई.टी विश्वविद्यालय की देश में विशेष पहचान है। उत्तराखण्ड शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है। यहां देश के लगभग सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। देश में शान्तिप्रिय वातावरण एवं अच्छी शिक्षा के लिए देहरादून की विशिष्ट पहचान है। राज्य सरकार का प्रयास है कि यहां देशभर से पड़ने वाले बच्चों को अच्छा वातावरण मिले। इसी उद्देश्य से देहरादून में ‘भारत भारती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से उत्तराखण्ड में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा। हमारे पूर्वजों के त्याग एवं आतिथ्य का भाव की वजह से उत्तराखण्ड की पहचान देवभूमि के रूप में है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज नशे के खिलाफ जंग लड़ने की जरूरत है। छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सात राज्यों का टास्क फोर्स बनाया गया है, जिसका सचिवालय पंचकुला में है। हमारा प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन मिले, इसके लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पौड़ी में स्किल डेवलपमेंट का सेंटर बनाया जा रहा है, यह सेंटर उच्च गुणवत्ता का बनाया जायेगा, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान होगी। गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ ही विदेशी भाषाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। दुनिया को जहां टैक्नोक्रेट की जरूरत है, वहीं भाषाई स्किल भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वरोजगार की दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। स्वरोजगार के साथ ही हम कितने लोगों को रोजगार से जोड़ सकते है। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मिशन में सबका सहयोग जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई गई, उससे पॉलीथीन के उपयोग में 75 प्रतिशत कमी आई है। हमें अपने सामाजिक एवं नागरिक दायित्व का सही तरह से निर्वहन करना होगा।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रतिवर्ष दीक्षान्त समारोह कराना अनिवार्य किया है। पिछले 03 सालों में राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किये हैं। सभी डिग्री कॉलेज में प्राचार्यों की नियुक्ति की गई है। कॉलेजों में 90 प्रतिशत से अधिक फैकल्टी है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले विश्वविद्यालय के 05 शिक्षकों को डॉ. भक्तदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। कॉलेजों में 180 दिन की पढ़ाई अनिवार्य की गई है।

इस अवसर पर चांसलर डी.आई.टी के चैयरमेन श्री अनुज अग्रवाल, चांसलर डी.आई.टी श्री एन. रविशंकर, प्रमुख सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, डी.आई.टी के वीसी श्री ए.के.रैना आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!