Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली, देहरादून के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली में एक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जायेगा। नागल ज्वालापुर से डोईवाला तक सडक का चौड़ीकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने गत वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास से सबंधित गतिविधियों में शामिल करना जरूरी है। बोर्ड की परीक्षा में टॉप 25 स्थानों पर आने वाले बच्चों को राज्य सरकार द्वारा ‘देश को जानो योजना’ के तहत इस वर्ष से एक सप्ताह का देशाटन कराया जायेगा। इस भ्रमण में एक हवाई एवं एक रेल यात्रा भी कराई जायेगी। राज्य के अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अधिकारियों ने इन बच्चों को गोद लिया है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो इसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सबको सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा। पिछले वर्ष इन्वेस्टर समिट के दौरान 01लाख 24 हजार करोड़ रूपये के एमओयू हुए थे। जिसमें से 18 हजार करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों की ग्राउडिंग हो चुकी है। सूर्यधार, सौंग एवं जमरानी बांध परियोजनाओं के पूर्ण होने पर देहरादून एवं हल्द्वानी को ग्रैविटी वाटर उपलबध होगा एवं इससे करोड़ो रूपये की बिजली की बचत भी होगी।

इस अवसर पर युवा कल्याण के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र रावत ‘मोनी’, अनुकृति गुंसाई, श्री राज प्रधान, श्री करन बोहरा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी श्री धीरेन्द्र पंवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुधांशु एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!