Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 दिसंबर 2020, गुरूवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नारसन बार्डर पर पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने कुंभ पर कोविड जांच सेंटर समेत अन्य प्रस्तावित काउंटर के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि बार्डर पर इस तरह की व्यवस्था हो कि उत्तराखंड आने वाले यात्री को इंतजार ना करना पड़े। भीड़भाड़ ना होने दी जाए। यहां पर पेयजल एवं पथ प्रकाश की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। हाईवे चौड़ीकरण से जुड़े जो कार्य है उनको तत्काल पूरा कर लिया जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंगलौर कोतवाली से आगे बाइपास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यक्तियों ने शिकायत कर बताया कि पुल के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने दोनों पुलों की उपयोगिता के बारे में जानकारी हासिल की। यहां से सीएम निरीक्षण करते हुए कांवड़ पटरी पर पहुंचे। कांवड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ पटरी के पूरी तरह तैयार हो जाने से राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही स्थनीय नागरिकों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कांवड़ पटरी से रुड़की पहुंचे। यहां से हाईवे से होते हुए हरिद्वार के लिए कूच कर गए। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक देशराज कर्णवाल, डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!