Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनपद उधमसिंह नगर की विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2020, शनिवार, उधमसिंह नगर। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उधमसिंह नगर पहुंच गए हैं। सीएम दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को बिना ब्याज के तीन लाख तक के चेक प्रदान करेंगे। इस दौरान सीएम रावत 120 करोड़ के लागत की 43 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें करीब 25 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण और 95 करोड़ की 31 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।

[box type=”shadow” ]काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम का विरोध –  पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात थी। 11 बजे अंबेडकर चैक पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में एकत्र हुए। इसका पता चलते ही एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़, नारायण पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इधर अग्रसेन चैक पर विरोध प्रदर्शन करने आ रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा सहित दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन पर उसका विरोध करने जा रहे तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों के हाथों में काले झंडे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!