Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भेंट, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। लगभग आधा घंटा चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति के साथ ही ताजा राजनीतिक हालात से अवगत कराया। समझा जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी और दायित्व वितरण पर भी चर्चा की।

दिल्ली दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर सोमवार शाम हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। हालांकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान उत्तराखंड में पार्टी नेताओं को विभिन्न समितियों, परिषदों व आयोगों में दायित्व सौंपे जाने को लेकर भी बात की। पिछली त्रिवेंद्र सरकार के दौरान नियुक्त दायित्वधारियों को तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद हटा दिया गया था। उत्तराखंड में लगभग आठ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इस स्थिति में सरकार जल्द पार्टी नेताओं को दायित्व सौंपने जा रही है।

मुख्यमंत्री तीरथ अभी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें 10 सितंबर से पहले राज्य विधानसभा का सदस्य बनना है। मुख्यमंत्री लगभग तीन महीने का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन अभी उन्होंने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह किस विधानसभा सीट से उप चुनाव लडेंग़े। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे इस विषय पर भी चर्चा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!