Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश : निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में लाई जाए तेजी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के सभी निगमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी से संबंधित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कारवाई की जाए। विद्युत चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य को बिजली खरीदनी न पड़े, इस दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ाने एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस किया जाए।

बैठक में सचिव ऊर्जा राधिका झा ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी बढ़़ाए जाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा, पिरुल एवं एलईडी ग्राम लाईट योजना पर कार्य किया जा रहा है। विद्युत चोरी को हतोत्साहित करने के लिए ऊर्जागीरी अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की विभिन्न बहुद्देशीय परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण भी दिया। बैठक में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, सचिव वित्त सौजन्या, अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक यूपीसीएल व पिटकुल डा नीरज खैरवाल भी उपस्थित थे।

सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) योजना के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने को 75.30 करोड़ की राशि स्वास्थ्य महानिदेशक को दी है। इसी योजना में अनुसूचित जनजाति उपक्षेत्र योजना में 13.88 करोड़ की राशि जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव डा पंकज कुमार पांडेय ने उक्त संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेशों में केंद्रांश और राज्यांश की धनराशि शामिल की गई है। यह धनराशि 31 मार्च तक खर्च की जानी है।

इसी तरह राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एमबीबीएस सीटों की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 की जाएगी। इसके लिए निर्माण कार्यों को सरकार ने 15 करोड़ की धनराशि जारी की है। हल्द्वानी मेडिकल कालेज में उक्त निर्माण कार्यों के लिए दूसरी किस्त के रूप में यह धनराशि जारी की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!