Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में आयोजित सामूहिक विवाह में करेंगे शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून/ रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी रविवार को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में आयोजित सामूहिक विवाह में शिरकत करेंगे। वह रविवार अपराह्न पटोटिया हेलीपैड धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल से दोपहर 12.55 मिनट पर रुद्रपुर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।

वह रुद्रपुर पुलिस लाइन में अपराह्न 1.35 बजे लैंड करेंगे। जहां कार से 1.40 बजे फुटबाल मैदान ट्रांजिट कैंप के लिए रवाना होंगे। 1.50 से 2.30 बजे तक वह पंचम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। अपराह्न 2.30 बजे से तीन बजे तक आरक्षित और 3:00 बजे कार से फुटबाल मैदान ट्रांजिट कैंप से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। वह 3:15 बजे हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। इधर, एसडीएम प्रत्यूष ङ्क्षसह व एसपी सिटी ममता वोहरा ने शनिवार को लघु उद्योग व्यापार मंडल एवं सर्व समाज कल्याण समिति की ओर से पंचम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल और आसपास चार सीओ, 10 निरीक्षक, 30 एसआइ, 150 कांस्टेबल, डेढ़ कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल तक भी जगह-जगह फोर्स तैनात रहेगी। 

कार्यक्रम के संरक्षक उत्तम दत्ता, संयोजक संजीव गुप्ता, अखिल भारतीय युवा कोली समाज कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मतराम कोली, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कोली, राजीव कुमार, कमलदीप सोनकर, पार्षद विधान राय, मनोज गुप्ता, अशोक शाह, बॉबी दास, सुरेंद्र गुप्ता, मधु डे, प्रणय चौधरी, सचिन गंगवार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एसडीएम व एसपी सिटी को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!