Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

युवक व महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि को चार हजार से बढ़ाकर किया गया 5 हजार रुपये

केंद्र की भांति हर वर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा युवा महोत्सव : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून। आज देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 22वें राज्यस्तरीय युवा महोत्सव-2023 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व खेल मंत्री ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। इस महोत्सव में 13 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह महोत्सव 4 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक व महिला मंगल दलों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री इस अवसर पर केंद्र की भाँति हर वर्ष जिला व राज्य स्तर पर युवा दिवस मनाये जाने की घोषणा के साथ ही युवक व महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि को 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार की भी घोषणा की, जिसके लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज हम दुनिया की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। उन्होंने कहा कि आज हम युवा महोत्सव मना रहे हैं, हमें विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हम स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके दिखाए मार्ग व धेय वाक्य को हमे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। हमारी वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता बचाने पर कार्य करना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। साथ ही खेल मंत्री ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवर्ति को रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सभी धंर्मो,जातियों, स्त्री-पुरुषों के समानता के लिए कार्य किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और उसकी उपयोगिता एवं उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित समस्तजनों एवं कलाकारों को अवगत कराया। उन्होंने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से करवाए जा रहे युवा महोत्सव के आयोजन पर बधाई देते हुए विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर राजपुर से विधायक खजानदास, डोईवाला विधायक ब्रजभूषण गैरोला, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर , अपर निदेशक राकेश डिमरी, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग सहित अधिकारीगण, कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!