Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने बिरला कैम्पस श्रीनगर में आयोजित ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों हेतु जनसंवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिरला कैम्पस श्रीनगर में आयोजित ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों हेतु जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सतत विकास के लिए  सुझाव कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्य महत्वपूर्ण होता है। वह समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति से जुड़ा होता है, वह उनके हितों में लगातार कार्य करते हैं। सभी प्रधानगण, जनप्रतिनिधि मनोयोग के साथ कार्य करें। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा कि सभी ने कोरोना काल में बेहतर कार्य किया है, उन्हें सरकार कोरोना वरियर्स के रूप में सम्मानित कर रही है। कहा कि पंचायती राज व्यवस्था और सुदृढ़ हो इसके लिए व्यवस्था बना रहे हैं।  समस्त ग्राम सभाओं में ओपन जिम हेतु शासनादेश जारी कर धन आवंटित किया गया है। जिसके तहत हर ब्लॉक के एक-एक गांव को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकासखंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। राज्य जब 25वां स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब चिर युवा उत्तराखंड सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा।
उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रखा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 सालों के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा कि इसके आधार पर विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सीएम धामी ने कहा 25 साल में उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। सरकार ने लगभग 500 फैसले लिए है,  जिनका वित्तीय प्रबंधन कर आकलन किया जा रहा है। सरकार जो घोषणा करेगी, उनका शासनादेश भी जारी करेगी, साथ ही हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है उन्होंने कहा कि हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे। सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण तथा ऑल वेदर सड़क मार्ग निर्माण किया जा रहा है।  
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है. साथ ही कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। साथ ही सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य कर ही है हमारा उद्देश्य है कि युवा रोजगार देने वाला बने। आपदा के दौरान सरकार एवं प्रशासन ने पूरी निष्ठा से कार्य किया। जिसके फलस्वरूप बड़े पैमाने पर होने वाले जानमाल के नुकसान से राज्य को बचाया।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में सरकार ने जितने भी काम किये उसको धरातल पर बनाये रखने का काम भी किया है। कहा कि कोरोना काल में प्रधानों का कार्य सराहनीय रहा है। कहा कि आजादी के बाद पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ रखा तो हमारी सरकार द्वारा रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत 211 ग्राम सभाओं में अभिनव प्रयास कर हर ग्राम सभा में 01-01 पुस्कालय खोले जाएंगे तथा फर्नीचर व पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के समस्त स्कूलों को चटाई मुफ्त किया गया है।

इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉo विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, अजयवीर सिंह, मुक्ता मिश्र, सीओ श्रीनगर  श्याम दत्त नौटियाल, ईओ नगर पालिका प्रदीप बिष्ट,  एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, प्रधान संघ अध्यक्ष कमल रावत, प्रधान जयवीर रावत, मनीष बहुगुणा, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!