Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने की उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों से भेंट

प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये संबंधित औद्योगिक संस्थानों एवं संगठनों को बताया ब्राण्ड एम्बेसडर

➤ औद्योगिक विकास के लिये नीतियाँ तैयार करने में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों की सुविधाओं का रखा जायेगा ध्यान

औद्योगिक क्षेत्रों में किया जायेगा अवस्थापना सुविधाओं का विकास

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर के जैन के कर्जन रोड़ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यापार से जुड़े लोगों, होटल व्यवसाइयों से भेंट करते हुए कहा कि भविष्य में राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों इसके लिये हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश-विदेश से उद्योगपति आये इसमें हमारे उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण देश में भी यह संदेश जाना चाहिए कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्यमियों के मध्य लगातार संवाद बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है। उद्यमियों की सुविधा के लिये पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में वन टाइम सेटलमेंट के लिए समिति बनाई गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा उद्यमियों की संतुष्टि का हमारा प्रयास है। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए है, उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें विकास और ग्रोथ के हर अवसर दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बने, इसके लिये हम प्रयासरत हैं। इसमें उद्योगों को भी सहयोगी बनना होगा। राज्य सरकार सभी के सहयोग के लिये है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। राज्य में उद्योगों की बेहतरी के लिये ऊर्जा, चिकित्सा, परिवहन, राजस्व, वन आदि विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं, इसके लिये संगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों तथा जो उद्योग स्थापित हैं वे सही तरीके से चलें इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा उत्तराखण्ड के विकास को प्राथमिकता देते हैं। आज उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखंड में तेजी से काम हो रहा है।

विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यापार से जुड़े लोगों, होटल व्यवसाइयों द्वारा उद्योगों के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण, उद्यमियों, व्यापारियों आदि की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार भी जताया।

इस अवसर पर युद्धवीर सिंह, राकेश ऑबेराय, अशोक विंडलास, वी.के. धवन, सुनील जैन, वी.के.गुप्ता, पंकज मैसोन, वीण जैन, मुकेश जैन, विनीत अग्रवाल, डॉ० महेश कुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!