Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

मुख्यमंत्री धामी ने ‘आत्मनिर्भर टिहरी की संकल्पना’ विषय पर प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बाल विधायकों के साथ किया संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, नई टिहरी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आत्मनिर्भर टिहरी की संकल्पना’ विषय पर प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बाल विधायकों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इन मेधावी बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि हमेशा एक प्रण लेकर आगे बढ़ें कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर कार्य करें। जिस समय जो कार्य कर रहे हों, उस समय पूरा ध्यान उस कार्य पर होना चाहिए। समय के महत्व को समझना जरूरी है। जो समय निकल गया वह कभी वापस नहीं आयेगा, इसलिए समय का पूरा सदुपयोग करें। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से कहा कि परीक्षा के समय तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करें। कोई भी कार्य बोझ समझकर नहीं करना चाहिए। कार्य के प्रति मन में उत्साह हो तो कोई भी मुकाम हांसिल किया जा सकता है। बच्चों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उन्होंने लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अनेक नई चीजें सीखने को मिली।

कक्षा 07 की इप्सिता चमियाल ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमें आत्मनिर्भर टिहरी के लिए मुख्यमंत्री से संवाद करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना होगा। स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत करना होगा। टिहरी बाँध में पर्यटन आधारित अनेक गतिविधियों को और बढ़ावा देने होगा। इसको अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलानी होगी। न्याय पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करने होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री बाल सरकार सूरज रतूड़ी ने कहा कि टिहरी जनपद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। होम स्टे एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। जनपद में उच्च शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा देना जरूरी है। 12वीं छात्रा शनानाज ने कहा कि जनपद में मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। जैविक खेती को और अधिक बढ़ावा देना होगा। पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के साथ ही मंदिरों में स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रसाद को बढ़ावा देना होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका के संसाधन बढ़ सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में मिलेट आधारित स्टालों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कण्डारी, शक्तिलाल शाह, प्रीतम सिंह पंवार, जिलाधिकारी टिहरी डॉ० सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, बाल विधायक पंकज रावत, अंशिका, आशीष कुमार, सोनिका, प्रियंका रतूड़ी, मधावी छात्र-छात्राओं में तुलसी पण्डित, अभिनव रावत, विशाल कुशवाहा, अतुल भट्ट उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!