Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री धामी ने किया ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट का पहला गूलर से शिवपुरी टनल ब्रेक-थ्रू का उदघाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट का पहला गूलर से शिवपुरी टनल ब्रेक-थ्रू का दीपक प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। उन्होंने इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी का धन्यबाद ज्ञापित किया। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2024 तक समयान्तर्गत रेलवे लाइन का कार्य हो जाये, प्रधानमंत्री द्वारा लगातार रेलवे लाइन का अपडेट लिया जा रहा है। पहाड़ों में रेलवे लाइन का काम काफी कठिन होने के बावजूद आगे भी सफलतापूर्वक करने के लिए उन्होंने सभी को सुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि और भी रेलवे लाइनों, सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति मिल चुकी हैं, जिन पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिए जायेंगे। कहा कि देश के सभी एम्स में से ऋषिकेश का एम्स श्रेष्ठ है।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में भी सभी क्षेत्रों में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे है। इस बार प्रदेश में लगभग 04 करोड़ कांवडियों ने यात्रा की है, जबकि चारधाम में अभी तक लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं/ पर्यटक पहुँचे हैं।

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्ग दर्शन में सभी क्षेत्रों में विकास कार्य निरन्तर हो रहे है। प्रधानमंत्री द्वारा पहाड़ों में रेल पहुँचाने के कार्यों को साकार रूप दिया जा रहा है।

काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने इस योजना में अपनी भूमि देने वाले लोगों का और इस परियोजना में कार्य कर रहे सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य परियोजना अधिकारी रेलवे अजित सिंह यादव ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की दूरी 125 किमी० है, जिसमें से 104 किमी० में 17 टनल बनेंगी। इस रेल लाईन में जन्दासू देवप्रयाग सौड़ सबसे लम्बी सुरंग होगी जो लगभग साढ़े चौदाह किमी० होगी। उन्होंने बताया कि रेलवे के कार्यों में आधुनिकतम मशीनों का इस्तमाल किया जा रहा है, सभी टनल का कार्य समय अंतर्गत पूरा कर लिया जाएगा।

इस मौके पर आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सहित अन्य रेलवे के अधिकारी, जनपद स्तरीय अशिकारी, जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!