Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

थॉमस कम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने किया लक्ष्य सेन को सम्मानित

15 लाख रूपये की सम्मान राशि का चेक किया भेंट।

लक्ष्य सेन को आल इंगलैंड बेडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदान किया 10 लाख का चेक।

थॅामस कप में भारत की जीत के लिये लक्ष्य सेन को बताया केन्द्र बिन्दु।

नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन

प्रधानमंत्री को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने थामस कप की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख रूपये तथा गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख रूपये का चेक भेंट किया। उन्होंने लक्ष्य सेन को आगामी ओलम्पिक में जीत की शुभकामनायें देते हुए कहा कि लक्ष्य सेन ने हम सबको भी सम्मानित करने का कार्य किया है। हमारे नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होगें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट के दौरान उन्हे अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट कर बाल मिठाई को ब्राण्ड बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री से हमें खेलों के साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार की सीख मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो में कोई शार्टकट नहीं होता है। खिलाडी का परिश्रम व पसीना उसे पदक प्राप्त करने में मदद करता है। महाभारत के अर्जुन की भाँति मछली की आँख को लक्ष्य बनाने जैसा कार्य कर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत लक्ष्य सेन को नई जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ओलम्पिक जीतने के लिये प्रेरित करेगी हम सबकी भावना उससे जुडी है। हमारा कोई भी बेटा या बेटी जब अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढता है तो उसमें सबकी भावना जुड जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाडियों को खेल प्रतियोगिताओं में उचित अवसर तथा वातावरण उपलब्ध कराने के लिये खेल नीति तैयार की गई है। इससे सामान्य परिस्थिति में रहने वाले खिलाडियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के बेहतर मौके मिल सकेंगे।
उन्होंने कहा की विकास की दृष्टि से उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिये व्यापक स्तर पर मंथन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों से संवाद कायम कर आम बजट तैयार करने से लेकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। राज्य के विकास में जन सहभागिता का हमारा प्रयास है।

इस अवसर पर लक्ष्य सेन ने कहा कि थामस कप में इस बार हम एज ए टीम पहली बार देश के लिये खेले। उन्होंने कहा कि आगे भी अपनी खेल प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्हें सम्मानित करने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया।
उत्तराखण्ड बेडमिन्टन एशोसियेशन द्वारा लक्ष्य सेन को टेब भी भेंट किया गया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने भी अपने सम्बोधन में लक्ष्य सेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगितायें राष्ट्रभावना का प्रतीक होती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उत्तरांचल बेडमिंटन एशोसियेशन की अध्यक्षा श्रीमती अलकनन्दा अशोक, निदेशक खेल जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल धमेन्द्र भट्ट, लक्ष्य सेन के पिता एवं कोच डी.के. सेन सहित ऐशोसियेशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!