Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित किये मंत्रालय; गृह, राजस्व, सूचना सहित अपने पास रखे 21 विभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को अपने कैबिनेट के मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर दिए हैं। गृह, राजस्व, सूचना, आपदा प्रबंधन, पेयजल, आयुष, आबकारी समेत कुल 21 विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास रखे हैं।

सरकार में पहली बार मंत्री बने प्रेम चंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास, विघायी और संसदीय कार्य, पुनगर्ठन और जनगणन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में पहली बार मंत्री बने चंदन रामदास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली तो युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पशु पालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशल विकास एवं सेवायोजन की अहम जिम्मेदारी मिली है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, संस्कृति, पंचायती राज, पर्यटक और सिंचाई विभाग की जिम्मेदार दी है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी है. इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय भी दिया है. वहीं पूर्व सरकार की तरह इस बार भी उच्च शिक्षा विभाग धन सिंह रावत के पास ही है. पूर्व सराकर में शिक्षा मंत्रालय अरविंद पांडेय के पास था। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकि शिक्षा जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के साथ-साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!