Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने की मोरी में डिग्री कालेज खोलेने की घोषणा, विधानसभा पुरोला को दी करोड़ों की विकासपरक योजनाओं की सौगात

  • मोरी में तकरीबन 46 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

[highlight]“उत्तरकाशी जिले के लोगों में आगे बढ़ने का जज्बा, मनरेगा और स्वरोजागर योजना में जिला शीर्ष पर” : मुख्यमंत्री
“मनरेगा के तहत भी 100 दिन में सबसे अच्छा काम उत्तरकाशी जिले में हुआ है” : मुख्यमंत्री[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2021, बुधवार, मोरी/उत्तरकाशी। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा पुरोला को करोड़ों की विकासपरक योजनाओं की सौगात दी। बुधवार को मुख्यमंत्री सीमांत तहसील मोरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने 28 करोड़ 92 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं 17 करोड़ 45 लाख 47 हजार रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने मोरी में राजकीय महाविद्यालय खोलने समेत कई घोषणायें कीं। मुख्यमंत्री ने एसडीएम से कहा कि यदि कोई भवन उपलब्ध हो जाए तो आगामी शिक्षा सत्र से ही इस महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तरकाशी जिला सीमांत जरूर है लेकिन यहाँ के लोगों में आगे बढ़ने का जज्बा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने में उत्तरकाशी नंबर एक पर रहा है। मनरेगा के तहत भी 100 दिन में सबसे अच्छा काम उत्तरकाशी जिले में हुआ है। हमारी सरकार ने मनरेगा का कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 150 किए हैं ताकि ऐसी ही मेहनत कश लोगों को इस योजना का और अधिक लाभ मिल सके। खुशी की बात यह है कि उत्तरकाशी जिले में सर्वाधिक 4882 लोग मनरेगा में 100 दिन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी, खासकर यमुना वैली मोरी से उनका पुराना नाता है। मैं यहाँ अक्सर आता रहा हूँ, इसलिए घाटी की समस्या से भलीभाँति वाकिफ हूँ। प्राथमिकता के आधार पर इलाके की समस्याओं का निदान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों से ही किसी क्षेत्र के विकास के रास्ते खुलते हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बछाने में फोकस किया। राज्य निर्माण के बाद 17 वर्षों के दौरान कुल जितनी सड़कें बनीं, हम अपने कार्यकाल में उस संख्या से महज 124 सड़क पीछे हैं। यानि हमने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में उससे पूर्व के 17 वर्षों के लगभग बराबर ही सड़कों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ी जिलों, विशेषकर सीमांत जनपदों में 127 पुलों के निर्माण के बजट स्वीकृत किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मोरी-नैटवाड़-सांकरी मार्ग के डामरीकरण, पेयजल योजना और बुराड़ी-पैसल मोटर मार्ग की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ० धनसिंह रावत, विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक पुरोला राजकुमार, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मोरी बचन पंवार उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यक्रम:

लोकार्पण:

◼️ मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर मार्ग किलोमीटर 9 में 24 मीटर लौह सेतु के निर्माण कार्य लागत रूपये 142.23 लाख।

◼️ ट्रांजिस्ट हॉस्टल पुरोला का निर्माण लागत रूपये 264.28 लाख।

◼️ ट्रांजिस्ट हॉस्टल नौगाँव का निर्माण लागत रूपये 264.28 लाख।

◼️ रा.उ.मा. विद्यालय भंकोली भवन सुदृढ़ीकरण कार्य लागत रूपये 68.36 लाख।

◼️ रा.उ.मा. विद्यालय गढ़ खाटल भवन सुदृढ़ीकरण कार्य लागत रूपये 61.04 लाख।

◼️ खरसाड़ी से जीवाणु मोटर मार्ग स्टेज II निर्माण कार्य लागत रूपये 821.07 लाख।

◼️ खरसाड़ी से जीवाणु मोटर मार्ग के किमी 2 में केदार नदी पर 30 मीटर स्पान स्टील गाडर सेतु का निर्माण लागत रूपये 198.13 लाख।

◼️ ग्राम खोदी लिवाड़ी के निकट सुपिन नदी पर 90 मीटर स्पान के पैदल सेतु का पुनःनिर्माण कार्य लागत रूपये 607.98 लाख।

◼️ दिल्ली-यमुनोत्री मोटर मार्ग के रिखाऊ खड्ड से रिखाऊ गाँव तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत रूपये 464.63 लाख।

शिलान्यास:

◼️ देवजानी-घटटूगाड़ के सागली राटा तोक में क्षतिग्रस्त पैदल आरसीसी पुलिया का पुन:निर्माण रूपये 17.70 लाख।

◼️ देवती-ठडियार मोटर मार किमी एक में सुधार एवं डामरीकरण कार्य लागत रूपये 38.39 लाख।

◼️ गुंदियाटगाँव से रामा मोटर मार्ग किलोमीटर 1 से 2 तक सुधार एवं डामरीकरण कार्य लागत रूपये 51.86 लाख।

◼️ त्यूणी-पुरोला-नौगाँव राज्य मार्ग संख्या 17 के किमी 84 में इंटर लॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण का कार्य रूपये 41.48 लाख

◼️ ढकाड़ा मोटर मार्ग में आरसीसी पुलिया निर्माण रूपये 28.05 लाख।

◼️ गुंदियाटगाँव मोटर मार्ग के किमी 6 से 12 का हल्का वाहन मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण लागत रूपये 279.5 लाख।

◼️ सुनाली निचला देवरा मोटर मार्ग किमी एक में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य लागत रूपये 73.85 लाख।

◼️ प्राथमिक विद्यालय बीफ भवन निर्माण कार्य रूपये 24.77 लाख।

◼️ रा.उ.मा. विद्यालय देवजानी II मुख्य भवन निर्माण कार्य लागत रूपये 141.43 लाख।

◼️ मुसई सट्टा किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज II एवं किमी एक पर 24 मीटर स्पान लौह सेतु निर्माण लागत रूपये 250.32 लाख।

◼️ कलासी से बिंगसारी मोटर मार्ग स्टेज II, लम्बाई 6.5 किमी के निर्माण कार्य लागत रूपये 331.38 लाख।

◼️ मैन्द्रथ-भंकवाड़ सड़क किमी 2.50 से बेगल मोटर मार्ग स्टेज II लम्बाई 6 किमी के निर्माण कार्य रूपये 333.07 लाख।

◼️ जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग किमी एक में सूपिन नदी पर 54 मीटर स्पान स्टील गाडर सेतु का निर्माण कार्य रूपये 413.17 लाख।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!