Breaking News :
>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
मनोरंजन

छपाक गर्ल दीपिका पादुकोण! फिर आई सुर्खियों में,पढ़िए पूरी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ छपाक’ इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। फिल्म से ठीक पहले दीपिका सुर्खियों में हैं। संयोगवंश अपनी आखिरी दो फिल्मों के रिलीज से पहले भी दीपिका पादुकोण अखबार, टीवी की टॉप हेटलाइंस में शामिल हुई थीं। ऐसे में यह लगातार तीसरी बार हो रहा है, जब दीपिका पादुकोण खबरों में आ गई हैं।

हालांकि, इस बार दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ के कंटेट को लेकर चर्चा का विषय नहीं है जबकि जेएनयू में छात्रों के समर्थन में पहुंचने की वजह से दीपिका पर बात हो रही है। बता दें कि जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां दीपिका उनके समर्थन के लिए पहुंची थीं। इसके बाद लगातार उनकी चर्चा हो रही है और लोग उनकी फिल्म बायकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।

यहां तक कि मंगलवार शाम और बुधवार को भी दीपिका के पक्ष और विपक्ष में हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि हर कोई दीपिका को लेकर बात कर रहा है। ऐसे में फिल्म से पहले दीपिका की जेएनयू विजिट ने उन्हें खबरों में ला दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दीपिका पादुकोण की दो फिल्में ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हुई थी और फिल्म से पहले दीपिका खबरों में थीं।

पहले बात करते हैं 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत की, जिसमें उनके रानी पद्मिनी के किरदार को लेकर काफी विवाद हुआ था और फिल्म रिलीज से पहले कई जगह प्रदर्शन हुए और दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर ही बहस हुई। उस दौरान दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर हंगामा हुआ था, जिसकी वजह से दो बार फिल्म की रिलीज डेट भी चेंज हुई और यहां तक कि फिल्म का नाम भी पद्मावती से पद्मावत करना पड़ा। साथ ही फिल्म राजस्थान में रिलीज भी नहीं हो सकी।

वहीं पद्मावत से पहले दीपिका पादुकोण ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आई थीं, जिसमें वो मस्तानी के किरदार में नजर आई थीं। इस दौरान दीपिका अपने मस्तानी के किरदार को लेकर खबरों में आ गई थीं और उनके किरदार को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा था। मस्तानी के वंशजों ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। कहा गया था कि फिल्म में मस्तानी के किरदार को गलत तरह से पेश किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!