Breaking News :
>>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह
उत्तराखण्ड

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गई है। बुधवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 1.00 बजे खोले गए, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

अब छह माह तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन धामों में कर पाएंगे।  बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से हर्षिल में तैनात महार रेजिमेंट के बैंड की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना हुई। ठीक दस बजे डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 1.00 में गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

जबकि अक्षय तृतीय के पर्व पर बुधवार को ही मां यमुना की डोली उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुआई में सुबह 9.15 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना हुई।  11.30 बजे यमुना डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि  अक्षय तृतीय के शुभ पर्व पर गंगा धाम गंगोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। छह माह तक गंगा की पूजा तथा माता के दर्शन गंगोत्री धाम में होंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने कहा है कि सूर्य पुत्री मां यमुना के दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!