Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंही चन्‍नी ने शपथ ग्रहण की

चंडीगढ़,  कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण  ले रहे हैं। राज्‍यपाल समारोह में पहुंच गए हैं। राज्‍यपाल के साथ चन्‍नी समारोह में शपथ के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। चन्‍नी अकेले शपथ लेंगे । राहुल गांधी के भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। चन्‍नी पंजाब के पहले दलित मुख्‍यमंत्री होंगे। वह पंजाब के 17वें मुख्‍यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह आएंगे या नहीं इसकाे लेकर संशय बना हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे।

उधर चरणजीत चन्‍नी ने कहा है कि वह शपथ लेने के बाद कैप्‍टन अमरिंदर  सिंह से मिलने जाएंगे। समारोह में पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्‍यमंत्री पद के मजबूत दावेदार सुखजिंदर सिंह रंधावा , तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा सहित कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के अधिकतर मंत्री और कांग्रेस के कई विधायक भी पहुंचे हैं।

साेनिया गांधी चंडीगढ़ पहुंचीं, लेकिन सीधे शिमला चली गईं

उधर बताया जाता है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष साेनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ आई थीं, लेकिन उन्‍होंने पंजाब के किसी नेता से बात नहीं की और शिमला चली गईं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर संशय अभी बना हुआ है। चरणजीत सिंह चन्नी दो सेक्टर स्थित अपने सरकारी निवास से निकलकर चंडीगढ़ के जे.डब्लू मैरिट गए और वहां केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ राजभवन पहुंचे।

विनी महाजन और दिनकर गुप्ता मिले

मुख्य सचिव विनी महाजन और डीजीपी दिनकर गुप्ता ने नए बनने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंच संचालन चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ही करेंगी।

राजभवन में केवल 40 लोगों की एंट्री दी गई है। इसमें चन्नी के रिश्तेदार, सीनियर अधिकारी और कांग्रेस के सीनियर नेता व कुछ विधायक ही शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद चन्नी सीधा मुख्यमंत्री दफ्तर जाएंगे जहां पदभार ग्रहण करने के बाद उनका साढ़े बारह बजे पंजाब भवन में मीडिया को संबोधित करने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यक्रम काफी सीमित रखा गया है। मीडिया को भी इसे कवर करने की अनुमति नहीं है। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम को कवर करने के लिए लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

जाखड़ ने कहा रावत का ट्वीट मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला

उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट करके कहा है कि पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने यह कहकर कि 2022 के चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में लड़े जाएंगे, मुख्यमंत्री पद की गरिमा को चोट पहुंचाई है।

शपथ ग्रहण करने से पहले चन्‍नी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। चन्‍नी के साथ उनका परिवार भी था। चन्‍नी के शपथग्रहण समारोह में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस के दोनो केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चौधरी भी मौजूद रहेंगे। समारोह में पंजाब काग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि रंधावा, सिद्धू और जाख़ड़ मुख्‍यमंत्री पद के बड़े दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया। कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चन्‍नी ने रविवार शाम राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आज दिन में 11 बजे तय किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब में दुफेडा वाले संत से  आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शपथ गहण समारोह के लिए चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चंडीगढ़ के प्रदेश कांग्रेस भवन में भी सुबह से हलचल चल रही है। बताया जाता है कि चन्‍नी के साथ दो उपमुख्‍यमंत्री के शपथ लेने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी इस बारे में कोई फैसला सामने नहीं आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!