Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम का बदला मिज़ाज : शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली और पहाड़ों पर हिमपात के साथ ही निचले इलाकों में बारिश हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही देहरादून के पास चकराता व मसूरी के आसपास के पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है। मौसम में आए बदलाव से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के बाद मसूरी में पारा शून्य पर पहुंच गया, जबकि अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में यह शून्य के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में भीषण शीतलहर की आशंका है। इसके मद्देनजर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में रविवार देर रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। केदारनाथ में रात से आरंभ हुआ हिमपात का दौर सुबह तक जारी रहा। धाम में करीब आधा फीट बर्फ की चादर पसरी हुई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा में भी हल्की बर्फ गिरी। दोपहर बाद चमोली के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। औली में पर्यटकों ने बर्फ की फुहारों का जमकर लुत्फ उठाया।

इसके अलावा मसूरी के पास धनोल्टी, लाल टिब्बा, बुरांशखंडा और सुरकंडा की पहाडियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए होटल संचालकों के साथ ही कारोबारियों में उत्साह है। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा हर्षिल में भी बर्फ गिरी। हर्षिल में यह सीजन का पांचवा हिमपात है। बर्फ के कारण यमुनोत्री हाईवे कुछ देर बाधित रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। इसके साथ ही मैदानों में सुबह और शाम घना कोहरा भी छाया रहेगा।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान

         शहर       अधि.      न्यून.

  • देहरादून      18.8     09.6
  • उत्तरकाशी   04.1     02.3
  • मसूरी          10.5     0.0
  • टिहरी         08.0     01.8
  • हरिद्वार       17.4     11.2
  • जोशीमठ    06.4      01.5
  • पिथौरागढ़   13.3      0.2
  • अल्मोड़ा      16.8      0.2
  • मुक्तेश्वर      09.6      01.7
  • नैनीताल      12.5     04.0
  • यूएसनगर    20.0     06.1
  • चम्पावत      19.7     01.2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!