Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चमोली और पौड़ी गढ़वाल में भालू के हमले से दो महिलाएं घायल

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ अप्रैल, २०२०, सोमवार। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की दिनचर्या बदल गई है। इस दौरान लॉक डाउन के चलते लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज जल्द निपटाने के लिए सामाजिक दूरी को अपनाते हुए सजग है। साथ ही इस दौरान जंगली जानवरों का रूख आबादी की ओर होने से खतरा बना हुआ है। चमोली और पौड़ी गढ़वाल में भालू के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं।

चमोली जनपद की तहसील कर्णप्रयाग के बैनोली गांव में जंगल से घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। घायल को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र कंडारी एवं वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार बैनोली निवासी शशि देवी सीमा से लगे जंगल से घास लेकर वापस लौट रही थी। तभी घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया। साथ मौजूद महिलाएं घायल को लेकर गांव पहुंची और क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह कंडारी को सूचना दी। घायल महिला को निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पर वन विभाग व राजस्व दल ने बेनोली गांव पहुंच घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और घायल के उपचार में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. अक्षत मोहन गर्ग ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने गांवों में दिनचर्या बदल दी है। लोग जल्द से जल्द रोजमर्रा के कामकाज जंगल व खेतों से निपटाकर घरों में पहुंच कस्बाई बाजारों से आवश्यक वस्तुओं को लेने पहुंच रहे हैं।

वहीं, पौड़ी जनपद में भी जंगली जानवरों का आतंक जारी है। बीरोंखाल प्रखंड के ग्राम बैराकोटी में गांव के समीप जल स्नोत में कपड़े धोने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हालांकि गनीमत ये रही कि महिला भालू से भिड़ते समय वह खाई में गिर गई। इसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया।

घायल महिला को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण पहुंचाया है। पूर्व प्रधान मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार को ग्रामीण दीपा देवी गांव के समीप जल स्नोत में कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर भालू ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि साहस का परिचय देते हुए कुछ समय तक महिला भालू से भी भिड़ी।

इस दौरान भालू ने महिला की बांह को अपने जबड़े से दबा दिया था, जिससे उन्हें चोटें आई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से महिला को मुआवजा देने के साथ ही भालू के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है। कहा कि गांव में लगातार बढ़ रहे भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!