Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीडीएस जनरल विपिन रावत का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति, सांसद नरेश बंसल व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने तमिलनाडु में हुई आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख वयक्त किया है। उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड के लाल जनरल रावत समेत सभी शहीद सैन्य अफसरो ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी। मैं भगवान बद्री विशाल जी व बाबा केदारनाथ जी से प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं सभी के परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भारत हमेशा सीडीएस जनरल बिपिन रावत का राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए आभारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्त की गहरी संवेदना

तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में हुए सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में चीफ ऑफ डिफ़ेन्स स्टाफ विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य लोगों की मृत्यु पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सतपाल महाराज ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दु:ख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सतपाल महाराज ने कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत पौड़ी जनपद स्थित गाँव सैण बमरौली के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु देश के साथ साथ उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ा आघात है। सीडीएस जनरल विपिन रावत की कई पीढियाँ सेना को अपनी सेवायें देती आ रही हैं। उनके पिता स्व० श्री लक्ष्मण सिंह रावत भी सेना लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!