Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर सीबीआई की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया प्रतिशोध की राजनीति

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर शुक्रवार को सीबीआइ ने छापेमारी की। सीबीआइ ने अग्रसेन के जोधपुर स्थित घर की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी उवर्रक निर्यात में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई।

कांग्रेस ने सीबीआइ की कार्रवाई को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसे बदले की राजनीति बताया है। जयराम रमेश ने सीबीआइ की छापेमारी के बाद एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘यह हर सीमा से परे प्रतिशोध की राजनीति है। अशोक गहलोत पिछले तीन दिनों में दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे थे। यह मोदी सरकार की बेशर्म प्रतिक्रिया है। हम चुप नहीं रहेंगे।’

उवर्रक निर्यात में कथित अनियमितताओं के मामले में अग्रसेन गहलोत बीते साल ईडी के सामने पेश भी हुए थे। पीएमएलए के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था। इससे पहले भी एजेंसी अग्रसेन के ठिकानों पर छापा मार चुकी है। आरोप है कि अग्रसेन की कंपनी ने 35 हजार मीट्रिक टन म्यूरेट आफ पोटाश की हेराफेरी की। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

विदित रहे कि नेशनल हेराल्ड केस में ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। सोमवार से लेकर बुधवार तक लगातार तीन दिन राहुल गांधी से पूछताछ की गई। राहुल से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के तमाम नेता दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इनमें अशोक गहलोत भी शामिल हैं। जयराम रमेश ने सीबीआइ की कार्रवाई के पीछे गहलोत का ईडी के खिलाफ विरोध जताना बताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!