Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में ओमिक्रोन के मामलों में लगातार आ रहा उछाल, अब तक आ चुके 578 मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन के मामलों में लगातार उछाल आ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के अब तक 578 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दिल्‍ली में सबसे अधिक 142 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान यहां पर 63 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र का नंबर है जहां पर 141 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। केंद्र सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 6531 मामले सामने आए हैं, जबकि 7141 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 98.40 फीसद हो गया है। ओमिक्रोन की बात करें तो देश में अब तक इससे ठीक होन वालों की संख्‍या 151 हो चुकी है। 

राज्‍यवार यदि ओमिक्रोन के आंकड़ों को जाने तो केरल में अब तक इसके 57 मामले सामने आ चुके हैं और एक मरीज ठीक हुआ है। गुजरात में 49 मामले सामने आए हैं और दस मरीज ठीक हुए हैं। राजस्‍थान में 43 मामले सामने आए हैं और 30 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। तेलंगाना में 41 मामले सामने आए हैं ओर 10 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में 34 मामले सामने आए हैं जबकि यहां पर अब तक कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ है। कर्नाटक में 31 मामले सामने अए हैं और यहां पर 15 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। मध्‍य प्रदेश में ओमिक्रोन के 9 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सात मरीज ठीक भी हुए हैं। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6 मामले अब तक सामने आए हैं और 1-1 मरीज ठीक हुआ है।  

हरियाणा और ओडिशा में 4-4 मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वाले केवल दो ही हैं, वो भी हरियाणा में। चंडीगढ़ और जम्‍मू कश्‍मीर में ओमिक्रोन के 3-3 मामले सामने आ चुके हैं। इससे ठीक होने वाले चंडीगड़ में दो और जम्‍मू कश्‍मीर में 3 हैं। उत्‍तर प्रदेश में इसके दो मामले सामने आए हैं और दोनों ही ठीक हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में इसके 1-़1 मामले सामने आए हैं और ठीक होने वाला केवल एक लद्दाख का मरीज है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!