Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में हेलीकाप्टर सेवाओं का मामला फिर से हाईकोर्ट पहुंचा

नैनीताल: केदारनाथ में हेलीकाप्टर सेवा के टेंडर का मामला फिर से हाईकोर्ट पहुंच गया। हालांकि, एकल पीठ ने तर्कों के साथ इस पर सुनवाई से हाथ खींच लिए। अब यह मामला अन्य बेंच को रेफर किया जाएगा।

देहरादून निवासी राजीव धर ने याचिका दायर कर सरकार की टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए निरस्त करने व नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। याचिका में सरकार पर नौ हेलीकाप्टर कंपनियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से टेंडर की शर्ते तय करने व उसमें संशोधन करने का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि सरकार ने यह भी शर्त लगा दी कि वही कंपनी बिड में शामिल हो सकती है, जिसका उत्तराखंड में पिछले दो साल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त न हुआ हो। नियमानुसार दुर्घटना वाली शर्त का दायरा उत्तराखंड नहीं, बल्कि देश होना चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया है कि मंदाकिनी घाटी में गुप्तकाशी से केदारनाथ, फाटा से केदारनाथ, सिरसी से केदारनाथ से तो हेली सेवा की अनुमति दी, जबकि गोविंद घाट से घांघरिया तक की नहीं दी गई। त्रियुगीनारायण हेलीपैड का टेंडर जारी नहीं किया गया।

न्यायाधीश सुधांशु धूलिया की एकलपीठ में सोमवार को इस पर सुनवाई होनी थी। लेकिन, एकल पीठ ने यह इन तर्कों के साथ कि इस मसले पर दाखिल अन्य याचिकाओं पर वह पहले सुनवाई कर चुके हैं, लिहाजा अब इस पर सुनवाई नहीं की जा सकती। बता दें, कि पूर्व में भी यह मामला विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से हाईकोर्ट तक पहुंचा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!