Breaking News :
>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
खेल-जगत

क्वारंटीन में रहने के बाद पहली बार विराट कोहली टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए आए नजर

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही खत्म करके यूएई में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के लिए आना पड़ा। इंग्लैंड में भारतीय कैंप में कोचिंग स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाए जाने की वजह से सीरीज का आखिरी मुकाबला रद करना पड़ा। इसी वजह से खिलाड़ियों को आइपीएल से पहले अपनी अपनी फ्रेंचाइजी टीम के साथ जुड़ने से पहले क्वारंटाइन होना पड़ा।

10 से 14 सितंबर के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को रद करने का फैसला मैच के दिन ही लिया गया। इसके बाद तमाम फ्रेंचाइजी टीम ने अपने अपने खिलाड़ियों को इंग्लैंड के मैनचेस्टर से यूएई में होने वाले आइपीएल के लिए लाने का इंतजाम किया। चार्टर्ड प्लेन से टूर्नामेंट के लिए दुबई लाए जाने के बाद नियम के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को 6 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ा। पूर्व योजना के मुताबिक भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बबल से बबल में ट्रांसफर किया जाना था लेकिन इंग्लैंड में भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने की वजह से ऐसा नहीं किया जा सका।

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने क्वारंटाइन की अवधि खत्म कर टीम के खिलाड़ियों के मुलाकात की। टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट के प्रैक्टिस में खिलाड़ियों से जुड़ने का एक वीडियो जारी किया गया है। दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आई है। टीम में शामिल किए गए श्रीलंका के स्पिनर वनिंदु हसारंगा भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके हाथ मिलाते हुए देखे गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!