Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और एसबीआई ने हाउसिंग लोन के लिए किया को-लेंडिंग एग्रीमेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, किफायती हाउसिंग फाइनेंस स्पेस पर फोकस्ड और कॅप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ने देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ को-लेंडिंग एग्रीमेंट किया। इस सहयोग का उद्देश्य भारत में अपने 110 टचप्वाइंट्स पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर पात्र होम बायर्स को प्राथमिकता सेक्टर के तहत होम लोन उपलब्ध कराना है। इस अरेंजमेंट के तहत लोन का वितरण मार्च 2022 से शुरू होगा।

दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शाखाओं के अपने विविध नेटवर्क के माध्यम से, कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित को-लेंडिंग फ्रेमवर्क के अनुरूप एसबीआई के साथ पारस्परिक रूप से सहमत मापदंडों के अनुसार होम लोन ओरिजिनेट और प्रोसेस करेगा। लोन की पूरी लाइफ साइकल में इस पार्टनरशिप के तहत प्राप्त लोन अकाउंट्स के लिए कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड एक सर्विसिंग एजेंट के रूप में काम करेगा। को-लेंडिंग पार्टनरशिप के तहत कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड लोन का 20 फीसदी अपने खाते में दर्ज करेगा जबकि शेष 80 फीसदी एसबीआई के खाते में दर्ज होगा। इस साझेदारी द्वारा कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ऑपरेशनल मैनेजमेंट एक्सपर्टाइज और एसबीआई के लो-कॉस्ट फंड के लाभ तहत ग्राहकों को एक किफायती क्रेडिट सॉल्यूशन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, “को-लेंडिंग प्रोग्राम के तहत एचएफसी के साथ हाथ मिलाकर हम खुश हैं। यह कोलाबोरेशन हमारे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाएगा एवं अनसर्व्ड और अंडरसर्व्ड सेगमेंट्स वाले सेक्टर के ज्यादा होम लोन बोर्रोवेर तक अपनी क्रेडिट पहुँच का विस्तार करने में सहायक बनेगा। इस तरह की साझेदारी भारत में छोटे घर खरीदारों को प्रभावी और किफायती ऋण देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है, वहीं यह ‘2024 तक सभी के लिए घर’ के विजन में योगदान करती है।”

कॅप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश शर्मा ने कहा, “भारत के सबसे बड़े बैंक के साथ हाथ मिलाकर हम खुश हैं। यह पार्टनरशिप एटरप्राइजेज की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने और संबंधित होम लोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मददगार होगी। यह दोनों फाइनेंसर्स को बहुत कंप्टीटीव रेट्स पर टियर II और टियर III शहरों के बाजारों में गहराई तक प्रवेश करने की अनुमति देगा। यह अलायंस दोनों संस्थाओं के तुलनात्मक फायदों का लाभ होम लोन लेने वालों को एक एफिशिएंट और निर्बाध तरीके से पहुँचाने में मदद करेगा। अपनी शुरुआत दौर से, कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड महत्वाकांक्षी भारत को क्रेडिट देकर होमऑनरशिप को आकार देने में सबसे आगे रहा है। हमें विश्वास है कि देश के सबसे बड़े कर्जदाता के साथ जुड़ाव हर भरोसेमंद उधारकर्ता के लिए होम फाइनेंस के अधिक अवसर खोलेगा और खुद का घर होने के सपनों को पूरा करने में एजेंट ऑफ चेंज के रूप में काम करेगा।

कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड फाइनेंशियल इनक्लूजन को ड्राइव करने और फाइनेंशियल एंपावरमेंट के माध्यम से बड़े पैमाने पर सामाजिक प्रभाव पैदा करने के लिए समाज के अनसर्व्ड उधारकर्ताओं को क्रेडिट उपलब्ध कर रहा है। 31 दिसंबर 2021 तक, कंपनी ने 17,500+ ग्राहकों को होम लोन दिया है। और उन्हें घर का मालिक होने के सपने को हासिल करने में मदद की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!