Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भाजपा जीएमएस मंडल और प्रेम नगर कावली मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 फ़रवरी 2023, गुरुवार, देहरादून। कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल और प्रेम नगर कावली मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा दोनों मंडलों के सभी कार्यकरणी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन कैंट विधानसभा के कार्यालय इंदिरा नगर में रखा गया, जिसमें कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीएमएस मंडल के अध्यक्ष सुमित पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया और सभी से कहा हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक हमने पहुँचाना है।

स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी ने जो संगठन के बारे में हमको कार्य करने का जज्बा दिया है उसको आगे बढ़ाते हुए, हम लोग कैंट विधानसभा को हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रखेंगे।

इस मौके पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आप लोगों को जो भी पद मिले हैं उसका आप निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से निर्वाह करेंगे और पार्टी के जो भी कार्यक्रम, दिशा-निर्देश आते हैं उसको आप लोग भली-भाँति निभायेंगे।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रेम नगर कावली मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी मेरे को दी है, मैं अपनी पूरी टीम के साथ, सभी को साथ लेकर, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य करूँगी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, जीएमएस मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री विजय गुप्ता, अजय सिंह, एके महाजन, मंत्री मुक्ता वर्मा, श्रीमती सुदर्शना बिष्ट, गोल्डी दुग्गल, मीडिया प्रभारी विकास बेनीवाल, प्रेम नगर कावली मंडल से महामंत्री विनोद रावत, संजय अरोड़ा, मंडल के उपाध्यक्ष राहुल चौहान, रामबाबू, सोनू कुमार, रीमा देवी, अतुल बिष्ट, खिलाफ सिंह बिष्ट, आलोक आहूजा, श्रीमती बरखा कालरा, श्रीमती लीला राणा, आशीष रघुवंशी, पार्षद अंकित अग्रवाल, संजय सिंघल, सुमन सिंह, बिना उनियाल, सूरज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!