Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम के द्वारा डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए चलाया गया अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। आज स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम के द्वारा जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित / संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे/सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड/ इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फॉगिग किया गया।

विभिन्न जगहों पर लार्वा पाए गए, जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया।

अभी तक जनपद देहरादून में 894139 आबादी के अंतर्गत 181620 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 8808 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया। सभी डेंगू प्रभावित/संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान/ डेंगू पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

डेंगू धनात्मक रोगी पाए जाने पर त्वरित प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

आज जनपद देहरादून में 3 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं, जिनमें से 1 युवक 18 वर्ष बद्रीश कॉलोनी से है, जो कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती है। युवक की स्थिति ठीक है। अन्य 2 पुरुष जिनमें से एक निवासी न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी इंदिरा नगर उम्र 15 वर्ष एवं दूसरा निवासी व्योमप्रस्थ जीएमएस रोड देहरादून उम्र 51 वर्ष है, अपने घर पर हैं, जिनकी स्थिति ठीक है।

इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में कुल 24 रोगी डेंगू धनात्मक पाए गए हैं, जो सभी ठीक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!