Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किसान कल्याण योजना के तहत 48 किसानों को ₹ 61 लाख के चैक वितरित किये

  • पर्यटन, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज महाराज ने आज बीरोंखाल स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 48 किसानों व किसान समूह को 61 लाख रूपये ऋण की धनराशि के चेक वितरित किये।
  • विकास कार्यों में कोताही पर सतपाल महाराज ने अधिकारियों को फिर लगाई फटकार।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार, बीरोंखाल। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज विकासखण्ड मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 48 किसानों को ₹61 लाख रूपये की धनराशि के चेक वितरित किए। इससे पूर्व उन्होने जीएमयू सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई लापरवाही के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के क्षेत्र भ्रमण के तहत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया।

पर्यटन, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज महाराज ने आज बीरोंखाल स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 48 किसानों व किसान समूह को 61 लाख रूपये ऋण की धनराशि के चेक वितरित किये। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 हजार किसानों को तीन लाख और किसान समूहों को 5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने की पहल की गई है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल के बाद किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और कृषि को बढ़ावा मिले। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हितैषी है। वह किसानों के हित के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनायें गतिमान है जिनका लाभ हम सभी उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में प्रदेश के युवाओं को अनेक कार्यों को करने के लिए सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध करवाने की पहल की है तो वहीं दूसरी ओर होमस्टे योजना के अंतर्गत हम अपने पुराने घरों की मरम्मत कर उसे होमस्टे में तब्दील कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना शुरू की है वह चाहते हैं कि सभी इसका लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज अनेक पांच एवं सात सितारा होटलों में गढ़वाली व्यंजनों को परोसा जाने लगा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भरोसा जताया कि जितने भी किसानों को भी ऋण मिला है वह निश्चित रूप से उसका सदुपयोग करेंगे। चैक वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजेश कण्डारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममगांई एवं खण्डविकास अधिकारी आशा राम पंत मौजूद थे।

चैक वितरण कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल मोटर को०ट्रां०लि० सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई लापरवाही के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनियों की मौजूदगी में पेयजल सहित अनेक विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई। जोगीमणी-सरायखेत मोटर मार्ग को तत्काल ठीक करने की हिदायत देते हुए उन्होंने क्षेत्र में सड़कों की जीर्ण-क्षीर्ण स्थिति को देखते हुए पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को खूब लताड़ लगाई। पिछले एक वर्ष से सड़कों की मरम्मत न होने पर जब महाराज ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण माँगा तो उन्होंने कहा कि वह देख रहे हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तल्ख लहेजे में उन्हें डांटते हुए कहा कि साल में 365 दिन होते हैं ? आखिर आप साल भर क्या करते रहे। उन्होंने स्पष्ट किया किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्रदास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कि तय समयावधि में कार्य न होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सिंचाई, पेयजल, जल संस्थान और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ-साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के क्षेत्र भ्रमण के तहत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, मंडल महामंत्री मुकेश पोखरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह, धनपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुभद्रा, सैनिक प्रकोष्ठ के मनवर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति प्रकाश, युवा उपाध्यक्ष राकेश, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा, कविता पोखरियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, खंड विकास अधिकारी आसाराम पंत, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद मंगाई सहित अनेक अनेक लोग उपस्थित थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, जलागम,
धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

सम्बंधित खबर पढ़ें, यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/large-farmers-loan-started-by-chief-minister-trivendra-singh-rawat/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!