Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुँची गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा, लिया आशीर्वाद

गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का दिया संदेश : रेखा आर्या

प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देता है : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 नवम्बर 2022, मंगलवार, रुद्रपुर। आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा पहुँच आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य भी किया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का काम किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों से आह्नवान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान गुरुद्वारा सभा द्वारा रक्तदान का शिविर भी लगाया गया जिसका लाभ संस्था जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराती है।

इस अवसर पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, मोहित कक्कड़, प्रधान गुरुद्वारा समिति जसपाल भट्टी, संरक्षक सुरमुख सिंह, सचिव मंजीत भक्कड़, जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल गुरमीत सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह बेदी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!