Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी 93 करोड़ 10 लाख 55 हजार रूपये की योजनाओं की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जनवरी 2022, शनिवार, पौडी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोडों रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने शविधानसभा क्षेत्र में पेयजल, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग की 93 करोड़ 10 लाख 55 हजार की अनेक योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने तीन विकासखंडों को 8095.78 लाख की धनराशि की चार बडी पेयजल योजनाओं के साथ-साथ 285.72 लाख की धनराशि की 11 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास करने के अलावा 8381.5 लाख की सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण कर अपने विधान सभा क्षेत्र को फिर से एक बडी़ सौगात दी है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल की 10 करोड़ 88 लाख 61 हजार की धनराशि से निर्मित होने वाली ललितपुर रसिया महादेव (जी.वो.वी.) पंपिंग पेयजल योजना, 2284.84 लाख की वेदीखाल (जीओवी) पंपिंग पेयजल योजना, विकासखंड जहरीखाल की 22 करोड़ 21 लाख 1 हजार की लागत की गुजरखंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना और विकासखंड एकेश्वर की 25 करोड़ 1 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाली भूमिया डांडा किनगोडीधार पंपिंग पेयजल योजना के साथ साथ कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक श्री महाराज ने विकासखंड पाबौ के अंतर्गत 9.10 लाख के किर्खू-पांग-पिनानी मोटर मार्ग से मरखोला तक अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, 21.78 लाख के विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत मरचूला, सराईखेत बैंजरों पोखडा सतपुली पौड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, 55.68 लाख के डीब बैण्ड से किमोली मोटर मार्ग के स्कपर एवं दीवार निर्माण कार्य, विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत 3.63 लाख के ग्राम भैसौडा को भैसौडा-बयेडा मिसिंग लिंक मोटर मार्ग जोड़ने हेतु मोटर मार्ग के विस्तारीकरण, 17.46 लाख के ग्राम भिड़कोट से भैसौडा-बयेडा मिसिंग लिंक मोटर मार्ग जोड़ने हेतु मोटर मार्ग के विस्तारीकरण, 13.97 लाख के ग्राम रगडीगाड तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, 13.08 लाख के टोटाबांज सैन्धार मोटर मार्ग से गांव गेहुलाड तक मोटर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य, 56.82 लाख के गैणी छीडा से नानस्यू टण्डोला पजियाणा ग्राम तक मोटर मार्ग के नव निर्माण का कार्य, विकास खंड 21 वर्ग के अंतर्गत 21.78 लाख के सतपुली-एकेश्वर मोटर मार्ग के बडा छामा तक नव निर्माण कार्य, 48.90 लाख के दुन्दराकोटी से ढ़गसोली गजेरासैण मोटर मार्ग पर सेतु नव निर्माण कार्य और 19.23 लाख की लागत से घेरुवा से श्यालनी देवलदेव महादेव पंख नव निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मैं नाबार्ड योजना के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत सिसई तथा कंडा तल्ला ग्राम में 176.76 लाख की लिफ्ट सिंचाई योजना, रतकोट-बांगर स्प्रिंकलर प्रणाली पर आधारित 110.58 लाख की लिफ्ट निर्माण योजना, ग्राम जिवई एवं सुखई में स्प्रिंकलर प्रणाली पर आधारित 296.82 लाख की लिफ्ट निर्माण योजना और ग्राम कुण्ड तोल्यूं में 103.16 लाख की लिफ्ट निर्माण योजना के साथ साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 241.73 लाख की लागत से निर्मित सिमार से ग्वाड़ तल्ला मोटर मार्ग का लोकार्पण भी किया।

अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन योजनाओं के माध्म से पूरे क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास होगा।
उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की सम्मानित जनता के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री के सहयोग के परिणाम स्वरूप निरंतर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रकार के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैंं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!