Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने द्वारीखाल में किया 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण

ई मोटर मार्गों को भी मिल चुकी है स्वीकृति : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, पौड़ी। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को विकासखंड द्वारीखाल में 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमेशा से उनकी पहली प्राथमिकता रही है उसी के अनुरूप चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्यों को किए जा रहे हैं। इस समय कई विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत बरसूड़ी से भिलड़गांव 5 किलोमीटर, भलगांव-सुरालगांव 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के प्रथम चरण और पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल बरसूडी मोटर मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पोखरी-चमोलीगांव मोटर मार्ग का 2 किमी का विस्तार किया गया है इसके लिए 110.00 लाख रूपये स्वीकृत कराए गए हैं। इसके अलावा 3 किमी लम्बे वाघाट-नैणी-सिल्डी मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य के लिए 21 लाख 63 हजार रूपये की धनराशि भी स्वीकृत कराई गई है। पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल-बरसूडी मोटर मार्ग स्टेज-2 जिस पर कि 2 करोड़ 80 लाख 55 हजार रूपये की धनराशि का व्यय होना है उसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को द्वारीखाल ब्लाक मुख्यालय में रूपये 150.00 लाख की धनराशि से बने नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक महाराज कहा कि ब्लॉक मुख्यालय के नए सभागार भवन का लोकार्पण करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है।

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना के पंपिंग प्लांट, विद्युत यांत्रिक कार्य, हाउस पंपिंग, स्रोत कार्य ट्रीटमेंट के लिए 3 करोड़ रूपये से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा द्वारीखाल विकासखंड में आंगनबाड़ी भवनों के लिये 14 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि जिला योजना के अंतर्गत नोएडा मोटर मार्ग से बड़ेल तक के लिए 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

ब्लॉक मुख्यालय सभागार भवन के लोकार्पण समारोह में द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, जेष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, विकास खंड अधिकारी रविंद्र रावत, श्रीमती आतिया परवेज, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, सतपुली मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा सहित अनेक अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल व आशा कार्यकत्री दल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!