Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री महाराज ने एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई

प्रदेश का विकास भाजपा ने किया है, भाजपा ही करेगी : महाराज

राज्य की भाजपा सरकार ने 24 हजार सरकारी पदों पर की है भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 फरवरी 2022, पौड़ी। राज्य के विकास की जिस अवधारणा को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे संवारने का काम कर रहे हैं।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है। राज्य में डबल इंजन की सरकार के कारण करीब एक लाख करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने मंगलवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत किरखू, सासौं, बुडौली, मासौं, मसैटा और चोपणयों (पाबौ) आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु ऑलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत 889 कि०मी० लम्बे राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास हेतु ₹ 11,700 करोड़ की लागत से कार्य प्रारम्भ किये। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ₹ 16,216 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉड गेज रेल लाइन का विकास किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार ने 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की। इससे पूर्व विभिन्न विभागों, क्षेत्रों में आठ लाख से अधिक रोजगार लोगों को दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 2267.20 लाख रूपये की लागत से पर्यटन के अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अमोठा, सिमरखाल, पिनानी एवं पांग में 75 लाख की लागत से ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की गई है। 24 पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं। पूरे चौबट्टाखाल क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और सतपुली और स्यूंसी झील की स्वीकृति मिलने के बाद अब यह क्षेत्र पर्यटन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के सीली मल्ली, रसिया महादेव और वीरोंखाल में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने मयलगांव, गडरी, कोला, पणिया जयकोट और जजेड़ी में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी अनेक गाँवों में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!