Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया दो दिवसीय फोटो प्रर्दशनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 23 से 29 अगस्त तक “विशेष सप्ताह” मनाया जा रहा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का)। आज कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी के अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के तहत देहरादून के डाकरा में आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रर्दशनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजनों के हिस्से के रूप में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 23 से 29 अगस्त तक “विशेष सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसके तहत देशभर में मीडिया की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से कई गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वीरगाथा को नाटक के माध्य्म से प्रर्दशित कर अंग्रेजों से भारत माता की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है, जिसके तहत आज देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के आजादी के दीवानों ने ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के खिलाफ आजादी के संघर्ष को लड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश की युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष एवं स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदानों व कुर्बानियों की याद दिलाते हैं और देश के भविष्य को गौरवशाली अतीत से परिचित कराते हैं और इस प्रकार के आयोजनों से लोगों तक इन वीर गाथाओं की जानकारी पहुँचती है।

[highlight]इस अवसर पर उन्होंने देश के वीर शहीदों को नमन किया और आयोजकों को सुंदर प्रदर्शनी और नाटकीय चित्रण के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी।[/highlight]

इस अवसर पर विष्णु प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!