Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ONGC द्वारा राजेंद्र नगर में छोटी बिंदाल नदी पर बनाई गई सड़क के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन

[box type=”shadow” ]राजेंद्र नगर में छोटी बिंदाल नदी पर ओ.एन.जी.सी द्वारा बनाई गई सड़क के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों की समस्या सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून(जि.सू.का.)। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर में छोटी बिंदाल नदी पर बनी सड़क के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि राजेंद्र नगर में ओ.एन.जी.सी. द्वारा बिंदाल नदी के ऊपर सड़क बनाई गई है जिसके कारण नदी के पानी की निकासी अवरुद्ध होती है और पानी नदी में जाने की जगह लोगों के घरों में पहुंचता है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सड़क निर्माण के समय नदी को छोटा कर दिया गया था और इस कारण बरसात के समय पानी बढ़ने पर नदी का पानी घरों में आ रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें सड़क नहीं चाहिए व पूर्व की भांति नदी को खोलने की मांग रखी। वहीं ओ.एन.जी.सी. के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहमति के बाद ही सड़क निर्मित हुई थी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्थानीय निवासियों से उन्हें लगातार शिकायतें मिल थी जिसके बाद वह राजेंद्र नगर पहुंचे । मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर समस्या का स्थाई समाधान निकालने के सख़्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर पार्षद नंदिनी शर्मा, नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित ओ.एन.जी.सी. के अधिकारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!