Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सहस्रधारा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पांच ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, देहरादून। देहरादून जिले के कोविड उपचार व्यवस्था के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्रधारा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पांच ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। इन पांच बेड में आक्सीजन की आपूर्ति आक्सीजन कंसंट्रेटर पर आधारित होगी।

सोमवार को सहस्रधारा स्थित आयुष हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र का कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में दूर-दराज के गांवों की निर्भरता है। इसलिए जल्द ही संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आयुर्वेदिक डॉ. आरपी सिंह, डॉ. केएस नपच्याल, जिला आयुर्वेद व युनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

चार आक्सीजन बेड की सुविधा मिली

मसूरी-देहरादून रोड स्थित भट्ठा गांव के सरकारी आयुष चिकित्सालय को चार आक्सीजन बेड की सुविधा मिल गई है। जिससे अब क्षेत्रीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी। भट्ठा-क्यारकुली ग्राम पंचायत की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि दो दिन पहले ही मसूरी विधायक व काबीना मंत्री गणेश जोशी से भट्ठा गांव स्थित आयुष चिकित्सालय में आक्सीजन बेड की सुविधा दिए जाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने चिकित्सालय को पांच आक्सीजन सिलिंडर व पीपीई किट भी उपलब्ध करवाए हैं। उधर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रिसर्च एंड एक्शन सोसायटी की ओर से चिकित्सालय को आक्सीमीटर, दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क और काढ़ा भी उपलब्ध करवाया गया है। सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि संस्था आने वाले दिनों में उत्तरकाशी, टिहरी व चमोली में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कार्य करेगी।

डीआइएमएस में 64 आक्सीजन बेड उपलब्ध

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है । ऐसे में अब सहसपुर में शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (डीआइएमएस) में भी कोरोना के मरीजों को इलाज मिल सकेगा। कॉलेज के एमडी तुषित रावत ने बताया कि अस्पताल में 64 आक्सीजन बेड, 14 आईसीयू बेड और पांच वेंटिलेटर बेड उपलब्ध रहेंगे। मरीजों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी। कॉलेज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया कि अब प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज में ही उन्हें पूरा इलाज मिल सकेगा। अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने मार्गदर्शन के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत का भी आभार जताया।

आयुर्वेदिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवा के प्रयोग की अनुमति को पत्र

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर कोरोना काल में आयुर्वेदिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवा के प्रयोग की अनुमति के संबंध में विधिनुसार कार्रवाई के लिए कहा है।

पत्र में गणेश जोशी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से आयुर्वेदिक एवं युनानी चिकित्सक लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इन चिकित्सकों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों, यात्राओं तथा आपदाओं एवं कुंभ मेले में सराहनीय कार्य किया है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक अपनी शिक्षा के दौरान आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से जुड़े सभी विषयों को भी पढ़ते हैं।

पूर्ववर्ती एवं वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौरान भी एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सक कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे है। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश, हिमाचल तथा छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवा के प्रयोग की अनुमति दी है। इसका संदर्भ लेते हुए उत्तराखंड में भी आयुर्वेदिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवा के प्रयोग की अनुमति दी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!