Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत अगले सप्ताह जायेंगे दिल्ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को अगले सप्ताह दिल्ली जाएंगे। हाल ही में प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद नाराजगी जाहिर कर चुके हरक के दिल्ली दौरे को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे, मगर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री से केवल शिष्टाचार भेंट उनका मकसद है।

तीरथ सिंह रावत के स्थान पर युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के भाजपा नेता विधायक दल चुने जाने के बाद हरक सिंह रावत व सतपाल महाराज समेत कुछ अन्य वरिष्ठ विधायकों ने नाराजगी प्रदर्शित की थी। यहां तक कि उस वक्त यह चर्चा भी रही कि नाराज विधायक शपथ लेने से भी इन्कार कर सकते हैं।

हालांकि बाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कुछ अन्य केंद्रीय नेताओं द्वारा इन विधायकों से फोन पर बात करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले इनकी नाराजगी दूर हुई। बाद में मंत्रियों को विभागों के बटवारे के दौरान कुछ वरिष्ठ विधायकों को महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए जाने को इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा गया।

गत बुधवार को हरक सिंह रावत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली जाने की चर्चा इंटरनेट मीडिया में चली, तो इसे अब भी उनकी नाराजगी कम न होने के संकेत के रूप में देखा गया। हालांकि हरक की मंगलवार को अमित शाह से भेंट नहीं हुई।

गुरुवार को हरक सिंह रावत से उनके दिल्ली दौरे और अमित शाह से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के घटनाक्रम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री की व्यस्तता से उनका समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन उनकी देहरादून में विभागीय बैठकें हैं।

इस दौरान संभव हुआ तो कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट करेंगे। अगले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात का समय तय होने के बाद वह फिर दिल्ली जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!