Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने ‘अन्तर्राष्ट्रीय हनी-बी महोत्सव एवं संगोष्ठी’ के समापन दिवस पर मधु प्रदर्शनी प्रतियोगिता के 68 प्रतियोगियों को वितरित किये पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, हल्द्वानी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तराखण्ड द्वारा तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय हनी-बी महोत्सव एवं संगोष्ठी के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि मंत्री शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने महोत्सव एवं संगोष्ठी में शिरकत कर संगोष्ठी को सम्बोधित किया व मधु प्रदर्शनी प्रतियोगिता के 68 प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये। प्रतियोगिता में 980 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री भगत ने कहा कि कृषक महोत्सव संगोष्ठी में प्राप्त ज्ञान का जागरूक हो कर धरातल पर प्रयोग करें तभी संगोष्ठी की सार्थकता होगी। उन्होंने कहा सरकार कृषकों को हर तरह से इंनपुट व राजसहायता देकर प्रोत्साहित कर रही है। कृषक सरकारी योजनाओं का जागरूक एवं सक्रिय होकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ ही एलाईड सैक्टर से जोडकर कृषकों की आर्थिकी मजबूत करने हेतु सरकार प्रयासरत है। कृषि के साथ ही आर्थिकी मजबूत करने के लिए मौन पालन अहम व्यवसाय है। सरकार मौन पालन से अधिक से अधिक कृषकों जोड़ने के लिए प्रयासरत है, इसलिए मौन पालन में 80 प्रतिशत तक राजसहायता दे रही है। उन्होंने कृषकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कृषक वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर अपने उत्पाद एवं गुणवत्ता में वृद्धि करें स्वंय रोजगार अपनाकर दूसरों को रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभाये। राजसहायता की मानसिकता से ऋण लेने वाला कभी सफल नहीं होता, वास्तविक किसान मेहनत के बल पर राजसहायता व ऋण का सदुपयोग कर सफलता हासिल करता है। उन्होंने कहा मौन पालकों को सरकार पूरा सहयोग दे रही है, कृषक, मौन पालन व्यवसाय अपनाकर योजनाओं का लाभ उठाये।

निदेशक डॉ० एचएस बवेजा ने कहा कि मौनपालन एक तकनीकी कार्य है। इस कार्य को प्रारम्भ करने के लिए आधारभूत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौनपालकों द्वारा मुख्यतः शहद का उत्पादन ही किया जा रहा है। इसलिए आवश्यकता है कि मौनपालक शहद के साथ-साथ उसके अन्य उत्पाद मोम, रायल जैली, पराग, प्रोपोलिस एवं मौनविष का भी उत्पादन करें, इससे उनकी आय में निश्चित रूप से आशानुकूल वृद्धि होगी तथा उत्तराखण्ड राज्य को मौनपालन के साथ-साथ औद्यानिकी के क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मौन पालन से विभिन्न औद्यानिक एवं कृषि फसलों विशेष रूप से लीची, सेब, अमरूद, नीबू प्रजातियाँ, सब्जियों तथा सरसों की फसलों में पर-परागण के फलस्वरूप 10 से 40 प्रतिशित तक उत्पादन में वृद्धि होती है।

तकनीकी सत्र में प्रो० इनवायरमेन्टल साइंस डॉ० परमिन्दर कौर, वैज्ञानिक प्रो० हरीश शर्मा, प्रो० प्रमोद माल, प्रो० एमएस खान, प्रो० जयपाल सिंह, उपनिदेशक उद्यान डॉ० सुरेश राम, हेमवन्ती नन्दन ने अपने-अपने व्याख्यान दिये।

कार्यक्रम में अपर सचिव डॉ० राम बिलास यादव ने अन्तर्राष्टीय हनी महोत्सव एव संगोष्ठी को सफल बनाने एवं प्रतिभाग करने वाले सभी वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों, मौन उत्पादकों, कृषकों व समस्त स्टाफगण का आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी में लीची हनी प्रतियोगिता में प्रथम चेतन्या मौनालया आवाम कृषि सेवा समिति हल्द्वानी को प्रथम, अरमान एग्रो नैनीताल को द्वितीय तथा ज्योति ग्रामोद्योग संस्था देहरादून को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह जामुन हनी प्रतियोगिता मेे अरमान एग्रो नैनीताल को प्रथम, ज्योति ग्रामोद्योग देहरादून को द्वितीय तथा शिवालिक नेचुरल प्रोडेक्ट को तृतीय स्थान मिला। स्टाल प्रतियोगिता में ज्योति ग्रामोद्योग देहरादून को प्रथम, राजकीय बीकिपिंग सेन्टर ज्योलिकोट को द्वितीय तथा हिमोटान सोसाइटी बसंत विहार देहरादून को तृतीय स्थान मिला।

संगाेष्ठी में आलोक गुप्ता, जगदीश कैम, एचसी तिवारी, अजय सैनी, अतर सिह, योगेन्द्र पूनिया, पुष्पेन्द्र भण्डारी,निर्मल कुमार वार्ष्णेय, डॉ० नितिन कुमार, राजेन्द्र सोलंकी, अपर निदेशक उद्यान जगदीश, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, समन्वयक सुरभि पाण्डे, जिला उद्यान अधिकारी अल्मोडा एनके पाण्डे, कुमाऊँ के समस्त उद्यान अधिकारी के साथ मौन उत्पादकों एवं कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया।

सम्बंधित खबर के लिए, यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/three-day-international-honey-bee-festival-and-seminar-by-horticulture-and-food-processing-uttarakhand-started-at-rampur-road-amardeep-hotel/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!