Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रधानमंत्री से की थी मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई बैठकों के बाद काफी समय से चल रही चर्चा और तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार नड्डा पिछले एक महीने से लगातार पीएम आवास पर आ रहे हैं।

इससे पहले भाजपा के सूत्रों ने कहा था कि पार्टी जल्द ही नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में अपने कुछ प्रमुख नेताओं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्यों को शामिल कर सकती है। एनडीए को सत्ता में आए दो साल हो चुके हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दिए जाने की अटकलें हैं।

हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पीएम से मुलाकात की थी। शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के बाहर होने और जन लोकशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान के निधन के कारण मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं। माना जा रहा है कि एनडीए की अहम सहयोगी जनता दल-यूनाइटेड को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में वापस आने के बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट का पहला ऐसा फेरबदल होगा। यूपी चुनाव के मद्देनजर अपना दल को भी समायोजित करने की संभावना है। अपना दल की नेता अनुप्रिया ने हाल ही में शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। यह भी पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार वर्तमान में कई मंत्रियों पर कई विभागों का बोझ है। इसमें बदलाव हो सकता है और इनमें से कुछ नए शामिल किए गए मंत्रियों को आवंटित किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने पहले कहा था कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे कई प्रमुख राज्यों के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है क्योंकि भाजपा का लक्ष्य भविष्य में इन राज्यों में विस्तार करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!