Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

 कैबिनेट मंत्री महाराज ने सदन में बेबाकी से दिये विपक्ष के सवालों के जवाब

  • विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने पर विधायक धन सिंह नेगी ने सदन में सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष द्वारा पूछे गये प्रश्नों के बड़ी सूझ-बूझ और संतोषजनक तरीके से उत्तर देने पर सभी ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान जहाँ प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्ष और सत्ता पक्ष द्वारा पूछे गये प्रश्नों का बड़ी सफाई के साथ उत्तर दिया वहीं सदन में श्री महाराज से पूछे गये तारांकित प्रश्नों के जवाब से सदन में उपस्थित अधिकांश विधायक भी संतुष्ट दिखाई दिये।

सदन की कार्यवाही के दौरान टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने सवाल किया कि क्या टिहरी बांध विस्थापितों को जमीन उपलब्ध न होने पर सरकार नगद प्रतिकर देने पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि नगद प्रतिकर के लिए वर्तमान में सरकार द्वारा कितनी धनराशि का प्रावधान किया गया है।

तारांकित प्रश्न के जवाब में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को अवगत कराया कि 22 जनवरी 2021 को ऊर्जा मंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी । जिसमें उसके साथ टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार ने भी प्रतिभाग किया था। जिसमें भूमि के बदले नगद प्रतिकृति धन प्राप्ति के निर्धारण हेतु सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया।

सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में गठित समिति में सचिव सिंचाई एवं पुनर्वास निदेशक टिहरी बांध परियोजना 20 सदस्य नामित थे। समिति ने 1 जुलाई 2021 व 28 जुलाई 2021 को हुई बैठकों में सम्पार्शिविक क्षति से प्रभावित पात्र परिवार ग्राम रोला कोर्ट को छोड़कर अन्य को भूमि के बदले 74.40 लाख प्रति परिवार दिए जाने पर सहमति हुई है।

सतपाल महाराज ने सदन को यह भी अवगत कराया कि भूमि के बदले नकद धनराशि 74. 40 लाख की गणना प्रभावित क्षेत्र के तत्समय देय प्रतिकर (प्रभावित क्षेत्र में तत्समय भूमि की बाजारी दर, सोलेशियम, एक्सग्रेसिया, विकास लागत) पर 12 प्रतिशत सामान्य ब्याज जोड़ते हुए की गई है।

उन्होंने बताया कि सम्पार्शिविक क्षति नीति, 2021 में भूमि के बदले 2 एकड़ भूमि जनपद देहरादून एवं हरिद्वार में दिए जाने का प्रावधान है। भूमि स्वीकार ना होने की दशा में नगद राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि भूमि के बदले नगद प्रति कर दिए जाने हेतु सम्पार्शिविक क्षति नीति में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की जा रही है।

टिहरी विधायक धन सिंह रावत द्वारा सदन में पूछे गए तारांकित प्रश्न का सटीक और संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने सदन में सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज की जमकर तारीफ करते हुए 20 वर्षों बाद विस्थापित परिवारों मिलने वाले न्याय के लिए उनका और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

सत्र के दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से विधायक खजान दास ने तारांकित प्रश्न कर जानना चाहा कि टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत अलगाड़ एवं भद्रीगाड़ नदी में जो सैकड़ों एकड़ भूमि वर्ष 2010 की आपदा में बह गई थी? अवशेष भूमि एवं जान माल की हानि को रोकने के लिए तत्कालीन समय में सरकार उक्त नदियों के तटबंध निर्माण हेतु क्या कार्ययोजना तैयार की गई है।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विधायक खजान दास तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए सदन को अवगत कराया कि अवशेष भूमि एवं जान माल की हानि को रोकने के लिए सरकार ने बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का गठन किया है जिसमें भद्री गाड सुरक्षा योजना 2015-16 को नाबार्ड मद से 895.34 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

इस योजना का कार्य 2018-19 में पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा अलगाड़ नदी से थत्यूड़ एवं भवान की बाढ़ सुरक्षा योजना और जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड में अलगाड़ नदी (यमुना पुल) से बंदर कोड बस्ती की बाढ़ सुरक्षा योजना सहित सहित पूछे गए तमाम प्रश्नों के सिंचाई मंत्री द्वारा संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने भी उनका धन्यवाद किया।

कुल मिलाकर मंगलवार को सदन में विपक्ष द्वारा जिस तरह से एक के बाद एक ताबड़तोड़ 14 प्रश्नों के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बेबाकी से जवाब दिये वह काबिले तारिफ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!