Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली के जहाँगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा ‘बुलडोजर’, पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ किया दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को जहाँगीरपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा में हिंसा करने वालों पर आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर चलने के खौफ से लोग सकते में है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाए जाने की गैर आधिकारिक सूचना के चलते लोगों पर इसका खौफ भी देखा जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते हैं। अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा।

  • एमसीडी द्वारा घोषित अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले डीसीपी उत्तर पश्चिम उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी क्षेत्र का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया।
  • दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में स्थिति का जायजा लिया, जहां पर 16 अप्रैल को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। 

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC)  के महापौर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को यहां पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए निगम ने 400 पुलिसकर्मी मांगे हैं। मंगलवार को भी जहांगीरपुरी में कबाडि़यों के अतिक्रमण को हटाने के लिए सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिल पाने से यह संभव नहीं हो पाया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पत्र में महापौर से अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 16 अप्रैल को निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था। इन्होंने आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं के संरक्षण में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।

असमाजिक तत्वों ने कबाड़ से सड़क और सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर रखा है : नगर निगम

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस आयुक्त को मंगलवार से गुरुवार तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें निगम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के साथ निगमों के विभिन्न विभाग जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि असमाजिक तत्वों ने कबाड़ से सड़क और सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहांगीरपुरी इलाके को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त कराया जाए। इसके लिए बुधवार को दिन कभी भी कार्रवाई की जा सकती है। इस बाबत (राजा इकबाल सिंह, महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम) का कहना है कि जोनल अधिकारियों ने मंगलवार को भी सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिल पाने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। आज फिर कार्रवाई करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!