Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशदेश

अमेरिका में पढ़ रही बुलंदशहर निवासी होनहार छात्रा मनचलों के कहर का हुई शिकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2020, मंगलवार। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के बेटी तथा महिला की सुरक्षा के तमाम इंतजाम के बाद भी शोहदों व मनचलों का कहर जारी है। अमेरिका में पढ़ रही बुलंदशहर निवासी होनहार छात्रा मनचलों के कहर का शिकार हो गई। शोहदों की छेड़छाड़ से बचने के लिए बाइक से गिरी छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर ली गई है।

अमेरिका में कोरोना के भयंकर संक्रमण के कारण घर लौटीं सुदीक्षा अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठी थीं। इस दौरान रास्ते में बुलेट सवार कुछ शोहदों ने छेडख़ानी शुरू कर दी। मनचलों की छेडख़ानी के बचने के प्रयास में सुदीक्षा अपने चाचा की बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर काफी चोट आई और उसकी मौत हो गई।

सुदीक्षा भाटी के परिवार के लोगों का आरोप है कि जब वह बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा किया। कभी युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी छात्रा पर जोर के कमेंट पास करते। इतना ही नहीं, यह सिरफिरे चलते-चलते स्टंट भी कर रहे थे। इसी स्टंट दौरान अचानक बुलेट सवार युवकों ने अपनी बाइक का ब्रेक लगा दिया और जिस बाइक पर सुदीक्षा जा रही थी, उसकी बुलेट की टक्कर हो गई। इसके कारण बाइक गिर गई और सुदीक्षा घायल हो गईं। सुदीक्षा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस मामले में बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि प्रत्यदर्शी या मृतक छात्रा के साथ रहे लोगों ने छेड़छाड़ की घटना की कोई तत्काल सूचना नहीं दी थी। इसके साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि बाइक को मृतक छात्रा का भाई चला रहा था, उनके चाचा उस वक्त बाइक पर नहीं थे। पुलिस का कहना है कि मृतक पक्ष ने सोमवार को एक तहरीर दे दी थी, लेकिन उसको वापस ले लिया गया। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

सुदीक्षा को 20 अगस्त को अमेरिका वापस जाना था। लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ शोहदों की करतूत की वजह से उसकी मौत हो जाएगी और फिर वह कभी अमेरिका नहीं जा पाएगी। गौतमबुद्ध नगर के दादरी तहसील की रहने वाली सुदीक्षा बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सुदीक्षा के पिता ढाबा चलाते हैं। सुदीक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल से कक्षा पांच तक पढ़ाई की। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के जरिये सुदीक्षा का एडमिशन एचसीएल के मालिक शिव नदार के सिकंदराबाद के स्कूल में हुआ था।

सुदीक्षा ने कक्षा 12 में बुलंदशहर टॉप किया और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उनका चयन अमेरिका के एक कॉलेज में हुआ। पढ़ाई के लिए सुदीक्षा को एचसीएल की तरफ से 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप भी दी गयी थी। परिजन के मुताबिक कोरोना की वजह से सुदीक्षा अमेरिका से स्वदेश लौटी थी।

पढ़ाई में होनहार सुदीक्षा भाटी ने दो वर्ष पहले ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुलंदशहर जनपद टॉप किया था। सुदीक्षा भाटी ने 2018 में इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था। उसको एससीएल की तरफ से 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। सुदीक्षा अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में पढ़ रही थी। एक शानदार करियर उनके सामने था, लेकिन मनचलों की हरकतों ने एक प्रतिभा देश से छीन ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!