Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भाजपा सरकार की नाकामी को हथियार बना 2022 में यूपी की सत्ता हासिल करेगी बसपा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लगी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भरोसा है कि उनकी पार्टी की ही सरकार बनेगी। बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का सारा फोकस उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सकेगी। जब यहां बसपा की सरकार बन जाएगी तो जिला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बसपा ने इस समय प्रदेश में हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लडऩे का निर्णय लिया है। पार्टी के लोगों को निर्देश है कि वह लोग इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं।

मायावती ने कहा कि मैं तो फरवरी से ही लगातार लखनऊ में ही हूं। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान भी हम पार्टी की बैठक करते रहे हैं और हम उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हमने बैठकों में ही तय किया है कि विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। अब भी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता लगातार सक्रिय होकर 2022 की योजना तैयार करने में लगे हैं। हम तो हर स्तर पर पार्टी को बेहद मजबूत करने पर लगातार मंथन कर रहे हैं। हम किसी को दिखाते नहीं हैं, जबकि अन्य दल मीडिया माध्यम से हमारा मनोबल तोडऩे में लगे हैं।

मायावती ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी अब तो समाजवादी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने अपना रंग दिया गया है। यह लोग लोकतंत्र की दुहाई देने के साथ ही अनुशासन की बड़ी-बड़ी बातें भी करते हैं, लेकिन इनका चेहरा सभी को दिख गया है। जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष के चुनाव में तो खुलेआम बेईमानी हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!