Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों की साजिशों को किया नाकाम, पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार,  जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों की नापाक साजिशों को नाकाम बना दिया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नशे की खेप पहुंचाने के प्रयास को विफल बनाते हुए बीएसएफ जवानों ने न सिर्फ पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया जबकि 27 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई हेरोइन की कीमत लगभग 135 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

बीएसएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पानसर क्षेत्र में बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिए को भारतीय सीमा के नजदीक आते हुए देखा। जवानों ने देखा कि घुसपैठिया छुपता-छिपाता भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही वह भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचा बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी। उसे अपने आपको जवानों के हवाले करने को कहा गया परंतु घुसपैठिए उनकी हरेक चेतावनी को नजरंदाज कर वहां से भागने का प्रयास किया।

घुसपैठिए को भागता देख बीएसएफ जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। तलाशी लेने पर घुसपैठिए के पास से काफी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप बरामद की गई। जांच करने पर पाया कि घुसपैठिए ने अपने शरीर पर एक लंबी पट्टी बांध रखी थी जिसमें हेरोइन के 27 पैकेट थे। बीएसएफ अधिकारी के अनुसार ऑपरेशन के दौरान बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 135 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। तस्कर की शिनाख्त की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 23 जनवरी को बीएसएफ ने पनसर इलाके में ही एक 150 मीटर भूमिगत सुरंग का पता लगाया था। इस सुरंग के जरिए पाकिस्तानी सैनिक मादक पदार्थ, हथियारों की तस्करी के अलावा आतंकवादियों की घुसपैठ करवाते थे। समझौते के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भले भारतीय सीमा में अकारण गोलाबारी बंद कर दी है परंतु आतंकवादियों की घुसपैठ और जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार को बढ़ावा देने के प्रयास अभी भी जारी रखे हुए है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!