Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

 देहरादून में किया जायेगा वृहद् रोजगार मेले का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 13 जनवरी 2020, देहरादून(सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में 23 जनवरी 2020 को एस.जी.आर.आर (पी.जी) काॅलेज में आयोजित होने वाले वृह्द रोजगार मेले का आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर नगर निगम को सफाई व बायो टाॅयलेट की व्यवस्था करने, पुलिस विभाग को यातायात, पार्किंग व कानून व्यवस्था का प्रबन्ध करने, जल संस्थान को पेयजल, अग्निशमन को अग्नि सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग को फस्र्ट एड चिकित्सा तथा विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सेवायोजन विभाग को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगारों के पंजीकरण, आयोजन स्थल पर बेहतर मैनेजमेन्ट के लिए सूचना बोर्ड (संकेतक) चस्पा करने तथा विभिन्न विद्यालयों के साथ व्यापक समन्वय बनाते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रम, उद्योग तथा पर्यटन विभाग को भी श्रमिकों तथा अन्य बेरोजगारों के बीच की व्यापक जानकारी मुहैया कराते हुए रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु पंजीकरण करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
आयोजित होने वाले रोजगार मेले में लगभग 4555 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य हैं जिसमें फाॅर्मा, फाॅर्मा सर्विस, सेवा, सुरक्षा, मैपयुफैक्चरिंग (विनिर्माण), मार्केटिंग, हाॅस्पिटलिटी और आईटी सैक्टर की लगभग 30 नियोजक कंपनियों ने रोजगार मेंले में प्रतिभाग हेतु सहमति प्रदान की है तथा कुछ कंपनियों ने फिल्ड विजिट भी कर लिया है। रोजगार चाहने वाले व्यक्ति एनएससी नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल की वेबसाईट www.ncs.gov.in पर आनलाईन आवेदन भरकर उसका प्रिन्ट आउट लेकर सीधे प्रतिभाग कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित सहयोगी विभागों को भी 23 जनवरी 2020 के रोजगार मेले में समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों  के निर्वहन करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, उप निदेशक चन्द्रकान्ता, सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार, सहायक श्रमायुक्त कमल जोशी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!