Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेश

रामनवमी मेले में भीड़ को नियंत्रित करने की योजना पर हुआ मंथन, सुरक्षा की दृष्टि से लिए ये फैसले 

अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में रामनवमी मेले में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की योजना पर मंथन हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से राम जन्मभूमि पथ से लेकर रामजन्मभूमि परिसर तक फेस रिकग्नाइजेशन (एफआर) सिस्टम वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे रामलला के दर्शन को आने वाले हर एक भक्त की पहचान संभव हो सकेगी। ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि यदि भीड़ में कोई अराजकतत्व प्रवेश करता है तो एफआर सिस्टम से तत्काल उसकी पहचान की जा सकेगी। साथ ही रामनवमी से पहले राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश मार्ग से लेकर रामजन्मभूमि परिसर तक बैरीकेडिंग का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

इस बार स्टेनलेस बैरीकेडिंग लगाई जा रही है। यह बैरीकेडिंग भी होगी और श्रद्धालु यहां बैठकर आराम भी कर सकेंगे। 10 अप्रैल तक तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के भूतल का काम पूरा कर लिया जाएगा। सात हजार नए लॉकर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। राममंदिर के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा भी बैठक में शामिल रहे। उन्होंने भीड़ नियंत्रण से लेकर यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की है। राइट्स संस्था अयोध्या की भीड़ को लेकर सर्वेक्षण कर रही है। रामनवमी से पहले सुग्रीव किला के पास निर्माणाधीन जनसेवा केंद्र भी बनकर तैयार हो जााएगा।  यहां एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। स्थायी रूप से चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। 40 शौचालय, काउंटर, व्हील चेयर, पानी की सुविधा होगी। एक हजार लोगों के बैठने के इंतजाम होंगे।

डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर के तीनों तल व शिखर 2024 तक तैयार हो जाएंगे। इसके बाद साज-सज्जा चलती रहेगी।  मंदिर परिसर में बनने वाले सप्त मंडपम की डिजाइन-ड्राइंग एक माह में पूरी हो जाएगी। परकोटे के सभी छह मंदिर 2025 तक बनकर तैयार होंगे। बैठक में रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण पर भी चर्चा हुई। रामलला का सूर्य किरणों से रामनवमी पर ठीक 12 बजे अभिषेक अब की रामनवमी में हो पाएगा कि नहीं इसको लेकर अगली बैठक में अंतिम निर्णय होगा। डॉ. अनिल ने बताया कि राममंदिर परिसर में संचालित मंडलोत्सव व रागोत्सव का समापन रविवार को होगा। मंडलोत्सव के समापन पर 1100 ताम्र कलश से जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ की अगुवाई में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा, सीबीआरआई रुड़की के वैज्ञानिक व कार्यदायी संस्था के इंजीनियर शामिल रहे।

डॉ. अनिल ने बताया कि परकोटा निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। 825 मीटर लंबे परकोटे में 11 स्थान चयनित कर काम शुरू कर दिया गया है। मार्च 2025 तक परकोटे का काम पूरा हो जाएगा। पूरब के तरफ का मुख्यद्वार तैयार हो गया है। दक्षिण दिशा में बेसमेंट का एरिया 70 फीसदी पूरा हो चुका है। पश्चिम व उत्तर दिशा में परकोटे का काम प्रारंभ हो चुका है। परकोटे में अब तक 4500 घनफीट पत्थर लग चुके हैं।अभी लगभग 3500 घनफीट पत्थर और लगने हैं। डॉ़ अनिल मिश्र ने भक्तों से अपील की है कि रामनवमी मेले में भक्त सामान लेकर न आएं। अलग-अलग तारीखों में आकर रामलला के दर्शन करें। जो भक्त खाली हाथ दर्शन को आ रहे हैं वे सुगमता पूर्वक दर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए अपने सामान जूता, चप्प्ल, मोबाइल व बैग रखकर नंगे पांव आएं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!