Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

Box office: रेस 3 की पहले दिन की कमाई जानकार नींद उड़ जायेगी

मुंबई। सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म रेस 3 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 29 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ सलमान खान ने ये साबित कर दिया है कि वो चाहे कुछ भी करें हिट की गारंटी जरूर रहती है।

मौका ईद का हो तो सलमान खान अपने फैन्स को एक मसाला फिल्मी तोहफ़ा ईदी के रूप में देते ही हैं। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की फिल्म रेस 3 ने साल 2018 का नया रिकॉर्ड बना दिया है। रेस 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 29 करोड़ 17 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। रेस 3 को लेकर क्रिटिक्स से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और एक से दो स्टार दिए गए। लेकिन दर्शकों ने सलमान खान के अतरंगी पैंतरों को एन्जॉय किया है। इस फिल्म को 3 डी में भी रिलीज़ किया गया। करीब दो घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया था । करीब 140 करोड़ रूपये में बनी रेस 3 को देश भर में 4000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया ।सलमान खान की रेस 3 ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। वो साल 2018 में बॉलीवुड की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हॉलीवुड की एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर 31 करोड़ 30 लाख के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस की नंबर वन फिल्म है।

टाइगर श्रॉफ की बाग़ी 2 ने 25 करोड़ 10 लाख से ओपनिंग ली थी

पद्मावत को पहले दिन 24 करोड़ (इसमें पेड प्रीव्यू के 5 करोड़ शामिल नहीं हैं ) रूपये कमाये थे

वीरे दी वेडिंग 10 करोड़ 70 लाख रूपये

पैड मैन ने 10 करोड़ 26 लाख रुपए

और रेड ने 10 करोड़ चार लाख रूपये से ओपनिंग ली थी

वैसे ट्रेड पंडितों के मुताबिक इस ओपनिंग के बावजूद सलमान खान से ईद के मौके पर इससे कहीं अधिक की उम्मीद की गई थी। रेस ३ को 33 से 35 करोड़ रूपये ओपनिंग की उम्मीद थी। सलमान खान की रेस 3 ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में 12वें नंबर पर है। शाहरुख़ खान की हैप्पी न्यू ईयर 44 करोड़ 97 लाख रूपये के साथ पहले, बाहुबली- द कन्क्लूजन 41 करोड़ के साथ दूसरे और प्रेम रतन धन पायो 40 करोड़ 35 लाख के साथ तीसरे स्थान पर है।

रेस 3 का पहले दिन का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 37 करोड़ 40 लाख हो चुका है और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 41 करोड़ 64 लाख रूपये । फिल्म को नार्थ अमेरिका में 82 लाख, यू के से दो करोड़ आठ लाख, ऑस्ट्रेलिया से 87 लाख और न्यूज़ीलैंड से 47 लाख रूपये के कलेक्शन हुआ है।

ये सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्मों की ओपनिंग में तीसरे नंबर पर है। एक था टाइगर और सुल्तान को रेस 3 से अधिक ओपनिंग मिली थी।

ईद पर सलमान की फिल्मों की ओपनिंग-

एक था टाइगर – 32 करोड़ 93 लाख रूपये

किक – 26 करोड़ 40 लाख रूपये

बजरंगी भाईजान – 27 करोड़ 25 लाख रूपये

सुल्तान 36 करोड़ 54 लाख रूपये

ट्यूबलाईट – 21 करोड़ 15 लाख रूपये

सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर जिंदा है थी, जो ईद के मौके पर नहीं आई थी और इस फिल्म ने पहले दिन 34 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। रेस सीरीज़ को अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे। पहली रेस 2008 में आई थी l पहले भाग में सैफ़ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थे l दूसरी रेस 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें सैफ़ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस ने जगह बनाई । रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!