Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
मनोरंजन

Box office: लुट गया Thugs Of Hindostan का कारवां, इतनी गिर गई कमाई

मुंबई। अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने अपनी रिलीज़ के दूसरे गुरुवार यानि आठवें दिन इतने करोड़ की कमाई की है जिसकी कल्पना किसी ने सपने में भी नहीं की होगी। कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने हिंदी में इस गुरूवार को दो करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म को तमिल और तेलुगु में गुरुवार को 25 लाख रूपये मिले और अब तक पांच करोड़ 45 लाख रुपए की कमाई हुई है। अब हिंदी में फिल्म की कुल कमाई 134 करोड़ 95 लाख रूपये और सभी को मिला कर 140 करोड़ 40 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड तक फिल्म की कुल कमाई 150 करोड़ तक पहुंच जायेगी। सोमवार के कलेक्शन में आई 68 प्रतिशत की गिरावट के बाद कलेक्शन में कमी का प्रतिशत तो कुछ कम रहा है और बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की कमाई में करीब 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ हुई।

हाल के वर्षों में ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान पहली ऐसी फिल्म है जिसने डाउनवर्ड्स कलेक्शन यानि लगातार गिरावट का रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर फिल्म की कमाई जितनी शुक्रवार को होती है उससे अधिक शनिवार और रविवार का कलेक्शन आता है लेकिन ठग्स के मामले में उल्टा हो गया है ।

इस फिल्म को हिंदी में करीब 4600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया जबकि साऊथ की भाषाओं में 500 से आधिक स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ में 2000 स्क्रीन्स में l लेकिन फ़ायदा क्या हुआ ये आंकड़े बता रहे हैंl

Thugs Of Hindostan, अंग्रेजों से गुलामी के दौरान संघर्ष करते आज़ाद और एक ठग के बीच की कहानी है। फिल्म में अमिताभ और आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख़ का भी अहम् रोल हैं। कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी और उस बहाने भारत पर कब्ज़ा करने की मंशा थी l

गोरों की गुलामी मंजूर न करने वालों ने इसके ख़िलाफ़ अपने अपने तरीके से आवाज़ उठाई जिसमें से एक आज़ाद/खुदाबक्श (अमिताभ बच्चन) था और उसकी अपनी समुद्री कबीले की फ़ौज l ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का फील देने के लिए इसके स्पेशल इफ़ेक्ट्स पर काफ़ी खर्चा किया गया और इसी कारण फिल्म का बजट प्रचार को छोड़ कर करीब 275 करोड़ रूपये हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!