Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मनोरंजन

Box Office: बोले तो…संजू तो निकली एकदम पचास तोला, इतनी जबरदस्त कमाई

मुंबई। बुरी आदतों से भरी संजय दत्त की ज़िंदगी के पन्नों पर भले ही बदनामी के बहुत से दाग लगे हों लेकिन उनके बायोपिक ने निर्विवादित रूप से बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा रहा है। बुधवार को ये फिल्म 18 करोड़ से अधिक कमा कर ये साबित कर गई कि रणबीर कपूर की एक्टिंग और संजय दत्त की ज़िंदगी में उन्हें कितनी दिलचस्पी है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के छठे दिन यानि बुधवार को 18 करोड़ 90 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। सप्ताह के तीनों दिन जिस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर होल्ड रखा है और कलेक्शन का प्रपोर्शन कम गिरने दिया है उससे इस फिल्म के सुनहरे भविष्य को साफ़ देखा जा सकता है। फिल्म को छह दिनों में अब 186 करोड़ 41 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। ट्रेंड के हिसाब से सातवें दिन फिल्म 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लेगी। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बर्फी (112.15 करोड़ रूपये) और ऐ दिल है मुश्किल (112.48 करोड़ रूपये)  के कलेक्शन को तो पहले ही पीछे छोड़ दिया था और अब ये जवानी है दीवानी के 188.57 करोड़ रूपये के कलेक्शन से थोड़ा ही पीछे है l

फिल्म संजू को 34 करोड़ 75 लाख की ओपनिंग लगी थी और पहले वीकेंड में फिल्म ने 120 करोड़ छह लाख रूपये की कमाई कर ली थी l रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्ज़ा और करिश्मा तन्ना स्टारर इस फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्डस तोड़ डाले हैं l बिना किसी पर्व या स्पेशल डे पर रिलीज़ हुए बिना संजू ने जिस तरह की कमाई की है, वो साफ़ जताता है कि दर्शकों ने संजय दत्त के जीवन में दिलचस्पी दिखाई और रणबीर कपूर की एक्टिंग बेहद पसंद की l

माना जा रहा है कि संजू अपने दूसरे वीकेंड में 70 से 80 करोड़ तक हासिल कर लेगी और 350 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन भी अब इसके लिए असंभव नहीं लगता l अभी कोई भी ऐसी बड़ी फिल्म नहीं है जो संजू के इस ड्रीम रन को रोक सके l जाह्नवी कपूर की धड़क 20 जुलाई को रिलीज़ है लेकिन संजू को इससे कोई बड़ा ख़तरा नहीं दिखाई देता l

करीब दो घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के हर अच्छे- बुरे दौर को दिखाया गया है । संजू करीब 40 करोड़ रूपये में बनी l भारत में 4000 और करीब 65 देशों में 1300 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!