Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
मनोरंजन

Box Office: रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’, दूसरे दिन बस इतनी कमाई

मुंबई। … और जैसी की आशंकाएं जतायी गयी थीं, वैसा ही हुआ है। रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेने के बाद रिलीज़ के दूसरे दिन ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ ज़मीं पर आ गयी है। शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में तक़रीबन 50 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज़ की गयी है, जो फ़िल्म के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक है।

दिवाली के एक दिन बाद 8 नवंबर को रिलीज़ हुई ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने 52.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जिसने हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग का नया कीर्तिमान बनाया। ख़ुद आमिर ख़ान ने अपना ही रिकॉर्ड भी ब्रेक किया, मगर दूसरे दिन यानि शुक्रवार को फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर औंधे मुंह गिरी है। ट्रेड सूत्रों की मानें तो फ़िल्म ने महज़ 28 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के मुक़ाबले 51 फ़ीसदी कम है। फ़िल्म का दो दिन का कलेक्शन 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म 100 करोड़ तो कमा लेगी, मगर इससे बहुत बड़े कलेक्शन की उम्मीद अब क्षीण पड़ने लगी हैं।

वैसे इस गिरावट के कयास ट्रेड जानकारों ने पहले से ही लगाने शुरू कर दिये थे। इसकी वजह फ़िल्म को लेकर नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी है। सिनेमा में ऐसे मौक़े बहुत कम आते हैं जब किसी फ़िल्म की गुणवत्ता को लेकर सारे समीक्षक एक ही राय रखते हों। ठग्स ऑफ़ सिनेमा के केस में ऐसा ही हुआ है।

तक़रीबन सभी समीक्षकों ने फ़िल्म को ख़राब से बेहद ख़राब रेटिंग्स दी हैं। वहीं, फ़िल्म देखकर आने वाले दर्शकों के बड़े वर्ग ने भी सोशल मीडिया में इसकी बखिया उधेड़ दी। नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को भाई दूज की बड़ी छुट्टी होने के बावजूद ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान दर्शकों की प्राथमिकता नहीं बनी। आम तौर पर छुट्टी वाले लंबे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस अगर बढ़ते नहीं हैं तो इतना गिरते भी नहीं हैं। यह गिरावट कामकाजी सप्ताह शुरू होने के बाद आती है।

जानकारों का मानना है कि टिकट के दाम बढ़ाने की रणनीति भी ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के लिए बैकफायर कर गयी है। ख़राब रिव्यूज़ और नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी के बाद दर्शक फ़िल्म के टिकट पर बड़ी रकम ख़र्च करने के मूड में नहीं दिख रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क़रीब 240 करोड़ की लागत से बनी ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के डिजिटल राइट्स ही ₹150 करोड़ में बिके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड सलमान ख़ान की फ़िल्म रेस3 के नाम था, जिसके डिजिटल राइट्स क़रीब ₹130 करोड़ में बेचे गये थे

‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ का रन टाइम यानि फ़िल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट और 30 सेकंड है। भारत में फ़िल्म 5000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी, जिनमें से 4500 से कुछ अधिक स्क्रींस सिर्फ़ हिंदी भाषा के लिए हैं, जबकि बाक़ी स्क्रींस तमिल और तेलुगु भाषा के लिए एलॉट की गयी हैं। ओवरसीज़ में 2000 स्क्रींस पर फ़िल्म उतारी गयी है। यह अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है।

यशराज फ़िल्म्स निर्मित ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले आमिर ख़ान के साथ ‘धूम 3’ जैसी कामयाब फ़िल्म बना चुके हैं। इस पीरियड फ़िल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर की है। अमिताभ बच्चन एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं, जिसने समंदर के ज़रिए ब्रिटिश हुक्मरानों की नाक में दम किया हुआ है। आमिर ख़ान एक ठग के रोल में है, जिसे ब्रिटिश अमिताभ को ख़त्म करने के लिए भेजते हैं। कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ फ़ीमेल लीड रोल्स में हैं। फ़िल्म में पानी के जहाज़ों पर लड़ाई के कई हैरतअंगेज़ मंज़र नज़र आने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!